सदर में भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा

Shekhar Sharma
5 Min Read

मार्ग में पुष्प वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व भाजपा के नेता भी हुए शामिल

मेरठ। श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी 2026 के तत्वावधान में सदर क्षेत्र में भगवान शंकर की भव्य शोभायात्रा/बारात अयोध्या पुरी (भैंसाली मैदान) निकाली गयी। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए। शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसमें मेरठ के अलावा प्रदेश व अन्य जिलों के बैंड व झांकी शामिल हो रहीं। भव्य बारात के मुख्य संयोजक सचिन कंसल , मनीष जायसवाल, शोभित अग्रवाल , प्रिंस सोनकर, करण गोयल , आर्जव जैन , शिखेंन गोयल, जतिन कंसल ,नीरज कुमार ,रक्षित नेगी ,गोपाल सिंघल रहे संयोजक निशांत अग्रवाल, करण राठौर, राघव गर्ग रहे।

ये भी हुए शामिल

विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत महेंद्र दास महाराज, डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई (सांसद) अरुण गोविल (सांसद), (राज्य मंत्री) सोमेंद्र तोमर, (महापौर) हरिकांत अहलूवालिया, (विधायक) अमित अग्रवाल, (एमएलसी) धर्मेंद्र भारद्वाज, (पूर्व सांसद) राजेंद्र अग्रवाल, (क्षेत्रीय महामंत्री) संजीव सिक्का, (पूर्व विधायक) सत्य प्रकाश अग्रवाल, (पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा) मुकेश सिंघल, (पूर्व मेरठ शहर विधानसभा प्रत्याशी) कमल दत्त शर्मा, (महानगर कोषाध्यक्ष भाजपा) अमित गर्ग, जयप्रकाश अग्रवाल (बिल्डर), (संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष) अजय गुप्ता, (राष्ट्रीय प्रभारी खटीक समाज) सुधीर सोनकर , राजीव गर्ग, संजीव जैन, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

बारात के उद्घाटनकर्ता वरुण अग्रवाल (डायरेक्टर ऐडको), नीरज मित्तल (उपाध्यक्ष व्यापार संघ) ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन (सीए) राहुल गुप्ता (उद्योगपति) पूजनकर्ता अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, अनिल जैन, आशीष बंसल, हर्षित गुप्ता, अमन गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, (प्रथम तिलक) दिवाकर गोयल, जितेंद्र मणि, (मुख्य आरती) नीरज अग्रवाल, ,उमंग गुप्ता, , तुषार गुप्ता, देवेंद्र गोयल, ,अभिनव गोयल, नवीन सोनकर (नंदी पूजा) सचिन गोयल, नीरज राठौर (दीप प्रज्वलित) पुनीत सोनकर, मोहित जैन ,,ऋषभ जैन (चरण पादुका सेवा) सौरव गुप्ता ,मनीष कुमार, राजीव जैन (मुख्य अतिथि) राजीव गोयल, राजेश खन्ना ,निमेष वशिष्ठ, विजय बंसल,धवल मल्होत्रा अन्य गणमान्य लोग अतिथि के रूप में भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात में शामिल हुए।

34 बैंड व झांकियां

श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी के महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया भगवान आशुतोष जी की भव्य बारात में लगभग 34 बैंड व झांकियां शामिल हुई, जिसमें से बालाजी बैंड और जिला मथुरा की नफीरी ने सभी का मन मोह लिया। मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था की मेरठ की धरा पतित पावनी भक्ति रस में डूबी हुई है। बैंडों की धार्मिक धुन झांकियों के दर्शन श्रद्धालुगण भक्ति रस से सराबोर हो गए। भगवान आशुतोष की बारात में अघोरी की झांकी और मुख्य आकर्षण का केंद्र भगवान आशुतोष शिव शंकर नंदी पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए भूत – प्रेतों, देवी – देवताओं के साथ बारात में शामिल हुए । बारात की यात्रा का मार्ग भक्तिमय हो गया जगह-जगह यात्रा मार्ग में व्यापारियों और श्रद्धालुओं के द्वारा पुष्प वर्षा जल वितरण व विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को भक्तजनों में प्रसाद के रूप में बांटा गया । यात्रा का सुचारु संचालन श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी के तत्वावधान में किया गया।
श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी के महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कल 10 अक्टूबर 2026 शनिवार को अमावस्या तिथि के दिन अयोध्या पुरी (भैंसाली मैदान) में भव्य रामलीला का मंचन भगवान शिव के विवाह के साथ प्रारंभ किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में छावनी क्षेत्र के श्रद्धालु लीला का आनंद लेने के लिए पवित्र धार्मिक नगरी अयोध्या पुरी (भैंसाली मैदान) पहुंचेंगे इस बार ऐसा पहली बार हो रहा है मंच को श्री राम जी की जन्मस्थली अयोध्या जी के तर्ज पर सजाया जा रहा है सभी पदाधिकारी गण और सहयोगी गण निरंतर 2 महीने से इस पुनीत व पवित्र कार्यक्रम को संपन्न कराने में लगे हुए हैं ।

ये रहे मौजूद

यात्रा में श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी अध्यक्ष पवन गर्ग कोषाध्यक्ष विजय गोयल मुख्य संयोजक विवेक रस्तोगी ,स्वागत अध्यक्ष अजय जैन, नितिन बालाजी, सुमित गोयल, संयोजक सूरज गुप्ता, अशोक गुप्ता ,राजेश खन्ना, आशीष बंसल ,मोहनलाल गर्ग ,सुशील अग्रवाल बाबा, रूपेश श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी संगीता श्रीवास्तव, पारस गोयल ,अंकित गुप्ता मनु आदि शामिल रहे। मीडिया प्रभारी अंकित गुप्ता मनु ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल लोगों में अभूतपूर्व उत्साह व श्रद्धा देखी गयी।

TAGGED:
Share This Article