कांग्रेस के रंजन शर्मा, भाजपा के दीपक शर्मा और संयुक्त व्यापार संघ के अजय गुप्ता आए व्यापारियों की मदद को आगे
मेरठ। नवीन सब्जी मंडी के अंदर पानी पीने के लिए एक समरसेबल नवीन सब्जी मंडी व्यापारी एकता समिति के सभी पदाधिकारी के प्रयासों द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा के माध्यम से नगर निगम की ओर से लगवाया गया। पंडित भूषण शर्मा अध्यक्ष नवीन सब्जी मंडी व्यापारी एकता समिति ने बताया कि आज सबमर्सिबल लगने का कार्य पूरा हो चुका है जबकि राज्य में सरकार भाजपा की केंद्र में सरकार भाजपा की नवीन सब्जी मंडी व्यापारी एकता समिति की ओर से मेरठ के भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को पिछले कई वर्षों से हम लिखित रूप में अवगत कराते आ रहे हैं कि नवीन सब्जी मंडी के अंदर पानी पीने की व्यवस्था वह लाइटों की व्यवस्था नगर निगम की ओर से कराई जाए। मंड़ी समिति की ओर से नगर निगम को नगर निगम को प्रतिवर्ष एक करोड रुपए हाउस टैक्स के तौर पर दिए जाते हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर नगर निगम की ओर से हमें कोई सुविधा नहीं मिल पाती है कितने ताज्जुब की बात है की एक करोड़ रुपए सालाना नगर निगम को जाने के बावजूद भी नवीन सब्जी मंडी में आने वाले व्यापारियों को पीने का पानी तक मय्यसर नहीं हो पा रहा था।
जताया आभार
भूषण शर्मा ने कहा कि अंदर पानी पीने की दो वाटर कूलर मशीन संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता की ओर से, एक वाटर कूलर मशीन भाजपा नेता दीपक शर्मा के माध्यम से नवीन सब्जी मंडी के अंदर लगवाई गई। उन्होंने कहा कि वह उन सभी का धन्यवाद करते हैं वो चाहे वह कांग्रेस के लीडर हो चाहे वह भाजपा के हो या संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष, जिन्होंने नवीन सब्जी मंडी के बारे में उनके अनुरोध पर यह व्यवस्था उपलब्ध कराई।


