जाे यात्रा कभी हुई ही नहीं उनका कर दिया पेमेंट

Shekhar Sharma
7 Min Read

पूर्व संचालक मण्डल सदस्य दुग्ध संघ ने प्रबंधक पीसीडीएफ को भेजी चेयरमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

पराग डेयरी में प्राइवेट गाड़ियों का टैक्सी के रूप में पेमेंट किया जा रहा है। नियमानुसार प्राइवेट गाड़ियों का बतौर टैक्सी सरकारी ,खजाने से पेमेंट गैरकानूनी है। लेकिन दूग्ध संघ मंडल के सदस्य प्रदीप शर्मा का दावा है कि ऐसा किया जा रहा है, इसलिए इसकी जांच कराकर कार्रवाई साथ ही जो पेमेंट किया गया है उसकी रिकबरी किया जाना जरूरी है।

यह है पूरा मामला

पूर्व संचालक मण्डल सदस्य दुग्ध संघ मेरठ प्रदीप कुमार शर्मा ने प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ लखनऊ को जो शिकायती पत्र भेजा है उसमें कहा गया है कि पराग डेरी मेरठ में वर्तमान चेयरमेन द्वारा पद का दुरूपयोग करते हुए बड़े पैमाने पर वाहनों की फर्जी लॉग बुक भरने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वर्तमान चेयरमेन रजनी देवी द्वारा अपने रिश्तेदार शर्मिला देवी पत्नी कपिल कुमार हाल पता-ग्राम व पोस्ट चिरौड़ी जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश व पूर्व पता शर्मिला देवी पुत्री गिरीराज सिंह निवासी ग्राम दयालपुर पोस्ट परीक्षितगढ़ जो वर्तमान चेयरमेन रजनी देवी के गांव की है कि निजी गाड़ी स्कॉपियों रजिस्ट्रेशन नम्बर- क्क-15श्वछ्व-7004 अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना टैन्डर व बिना व्यवसायिक पंजीकरण कराये संस्था में अपने साथ रखने के लिए कार्यालय गंगोल सहकारी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0 परतापुर, मेरठ पत्रांक-121/डी0यू0एस0एस0 – एम0 / प्रशासन / 2025-26, 23.अप्रैल 2025 से लगा रखी है।

शासनदेश के खिलाफ

प्रदीप शर्मा का आरोप का कहना है कि ‘जबकि उत्तर प्रदेश सरकार का शासनादेश संख्या-1/24/30-04-17-8 (22)/12 उपर्युक्त विषयक मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की ओर से निर्गत परिवहन अनुभाग-04 के पत्र संख्या – 447/30-04-12-8 (22) 12 16.मई .2012 के द्वारा यह अपेक्षा की गई थी कि ‘निजी वाहनों को टैक्सी के रूप में नियम विरुद्ध प्रयुक्त होने के फलस्वरूप सरकारी राजस्व हानि के दृष्टिगत् अपने अधीनस्थ कार्यालयों सार्वजनिक निगमों/उपक्रमों औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं स्थानीय निकायों में टैक्सी के रूप में संचालन हेतु निजी वाहनों को आबद्ध न किया जाये तथा वर्तमान में टैक्सी के रूप में संचालित वाहनों की सूची सम्बन्धित जनपद के परिवहन अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाये। इस सम्बन्ध में हुई प्रगति की समीक्षा में यह पाया गया है कि उपर्युक्त शासनादेश का कड़ाई से अनुपालन नहीं हो पा रहा है। जिसमें सरकारी राजस्व की क्षति हो रही है। ‘

वित्तीय क्षति का आरोप

इस फर्जी लॉगबुक के आधार पर हर महीने ईंधन (डीजल/पैट्रोल) और वाहन का किराये के रखरखाव के नाम पर लाखों रूपये का सरकारी धन का अवैध भुगतान लिया जा रहा है। यह सीधे तौर पर पराग डेरी के कोष का गबन है। प्रदीप शर्मा का दावा है कि इस फर्जीवाड़े से जुड़े पुख्ता सबूत (जैसे वाहन की वास्तविक स्थिति और लॉगबुक की प्रविष्टियों में अन्तर) मौजूद है। वाहन के वास्तविक उपयोग (जैसे टोल प्लाजा, सीसीटीवी की फुटेज व जीपीएस ट्रैकिंग व लॉगबुक की प्रविष्टियों की जॉच)। इस हेराफेरी के कारण पराग डेरी मेरठ को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। जिसका सीधा असर दुग्ध उत्पादकों और संस्था के बजट पर पड़ रहा है। अभी तक दुग्ध उत्पादकों का 40 करोड़ रूपये लगभग पराग डेरी पर बकाया है तथा 05 माह से दुग्ध उत्पादकों को दूध का भुगतान नहीं मिला है। अत: इस मामले की जाँच के लिए एक स्वतन्त्र और निष्पक्ष समिति का गठन किया जाये तथा दोषी पाये जाने पर चेयरमेन के खिलाफ सख्त कानूनी व प्राशासनिक कार्यवाही की जाये और सरकारी धन की रिकवरी की जाये ।

ये है वाहन लगाए जाने के नियम

‘भारत में मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार किसी भी सरकारी विभाग या संस्था में अनुबंध पर किराए की गाड़ी लगाने के लिए उसका कमर्शियल होना अनिवार्य है। यदि कोई निजी गाड़ी (जिसकी नंबर प्लेट सफेद रंग की होती है) सरकारी काम में लगाई जाती है, तो क्वपरिवहन विभाग द्वारा वाहन मालिक और विभाग, दोनों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। सरकारी संस्थाओं में गाड़ी लगाने से जुड़े मुख्य नियम निम्नलिखित हैं: कमर्शियल रजिस्टेशन: गाड़ी का व्यावसायिक होना और उसका परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट अपडेट होना जरूरी है दस्तावेज: डाईवर के पास कमर्शियल डाईविंग लाइसेंस होना चाहिए टेंडर प्रक्रिया: अधिकांश सरकारी विभागों में गाड़ियां पोर्टल के माध्यम से या टेंडर के जरिए ही किराए पर ली जाती है आपदा या चुनाव: केवल विशेष आपातकालीन परिस्थितियों या चुनाव के समय प्रशासन को कानूनन यह अधिकार होता है कि वे निजी वाहनों का भी अधिग्रहण कर सकें यदि आप अपनी गाड़ी सरकारी संस्था में लगाना चाहते हैं, तो आपको पहले आरटीओ में जाकर अपनी गाड़ी को कमर्शियल में बदलना होगा। ‘

वाहन का दुरूपयोग

बकोल प्रदीप शर्मा चेयरमेन द्वारा आवंटित शासकीय वाहन का स्वयं उपयोग नहीं किया जा रहा है और न चेयरमेन कभी दुग्ध समितियों में भ्रमण पर जाती है और न ही किसी सरकारी कार्यालय में जाती है यदा-कदा ही कभी पराग डेरी में मासिक बोर्ड की मीटिंग में ही पराग डेरी में जाती है। उनके स्थान पर उनके शासकीय वाहन का प्रयोग उनका ससुर बलराज व देवर प्रदीप वाहन का लगातार निजी कार्यों में उपयोग कर रहे है। इसके अलावा विभाग को घोखा देने के उद्देश्य से वाहन की लॉगबुक में फर्जी एन्ट्री ्रढ्ढ ष्ठ्ररु विणसरी जा रही है। इसमें चेयरमेन की आधिकारिक यात्राएँ दिखाई जा रही वो कभी हुई ही नहीं है।

TAGGED:
Share This Article