खत्री युवा शक्ति संघ का शस्त्र पूजन

Shekhar Sharma
1 Min Read

मेरठ। दशहरा पर्व के पावन अवसर पर खत्री युवा शक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष खत्री शांतनु अरोड़ा के निर्देशानुसार शास्त्री नगर स्थित श्रीभोलेश्वर महादेव मंदिर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रमुख नवीन अरोड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष खत्री रोहित आनंद एवं महामंत्री खत्री इशु आहूजा द्वारा किया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष खत्री अंशुल ग्रोवर, पश्चिम उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री एवं नगर निगम पार्षद खत्री अभिनव अरोड़ा, पश्चिम उत्तर प्रदेश महामंत्री खत्री कपीश अरोड़ा, जिला प्रभारी एवं समाजसेवी जीतू सिंह नागपाल, वरिष्ठ पत्रकार खत्री प्रवीण सरीन, जिला उपमंत्री खत्री जयदीप चड्ढा जी, भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी खत्री अतुल खुराना तथा खत्री पुनीश सरीन सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि नवीन अरोड़ा, खत्री अभिनव अरोड़ा एवं खत्री जीतू सिंह नागपाल ने समाज के युवाओं को शौर्य, साहस, अनुशासन, संस्कृति एवं सामाजिक एकता के महत्व के प्रति प्रेरित किया।

TAGGED:
Share This Article