व्यापार संघ नेताओं से छीना पुतला, 26 को बुद्धिशुद्धी यज्ञ

Shekhar Sharma
2 Min Read

महानगर में सर्वे कराए जाने का विरोध कर रहा है संयुकत व्यापार संघ निर्वाचित

मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ के नेता शहर घंटाघर पर पुतला दहन नहीं कर सके। दहन के लिए लाए गए पुतले को लेकर पुलिस और व्यापार संघ नेताओं में जमकर छीनाझपटी और धक्का मुक्की हुई। पुलिस वाले व्यापार संघ नेताओं पर भारी पड़े ओर पुतला छीनकर ले गए। इससे खिन्न होकर व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता समेत तमाम लोग पुतला छीन लिए जाने की तहरीर लेकर थाना देहलीगेट पहुंचे और तहरीर दी। नवीन गुप्ता ने बताया कि उनका संगठन पूरे महानगर में मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से कराए जा रहे सर्वे का विरोध कर रहा है। इसीक्रम में आज शहर घंटाघर पर प्राधिकरण का पुतला फूंकने का एलान किया गया था।

नारेबाजी करते हुए पहुंचे संघ नेता

व्यापार संघ के मंत्री अमित बंसल ने बताया कि प्रदर्शन से पहले संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में संघ के सभी पदाधिकारी बैली बाजार चौराहे पर जमा हुए। इनमें संजय जैन, अमित बंसल, अपार मेहरा, सुधांशु पराशन, लल्लू मक्कड़, सुमित ग्रोवर, संजीव जिंदल दर्जनों व्यापारियों के साथ नारेबाजी करते हुए शहर घंटाघर पहुंचे। वहां पहले से भी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। जैसे ही व्यापार संघ पदाधिकारी शहर घंटाघर पहुंचे, पुलिस वालों ने उन्हें घेर लिया। यहां पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। इस बीच एक व्यापारी पुतला लेकर वहां पहुंंच गया। इससे पहले कि पुतले में आग लगायी जाती, पुलिस ने छीनाझपटी शुरू कर दी। पुलिस और व्यापारियों के बीच खूब धक्का मुक्की हुई और बाद में पुलिस वाले पुलिस वाले पुतला छीनने में सफल हो गए। व्यापारी पुतला नहीं फूुंक सके।

TAGGED:
Share This Article