मोदी कैबिनेट से बाहर होगे ये मंत्री

Shekhar Sharma
4 Min Read

दिवाली से पहले एक बड़ा फेरबदल और विस्तार होने की प्रबल संभावना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कैबिनेट में दिवाली से पहले एक बड़ा फेरबदल और विस्तार होने की प्रबल संभावना है, जिसमें मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। सरकारी सूत्रों और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के अनुसार, एपस्टीन फाइल को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे हरदीप पुरी, जाट नेता बीएल वर्मा, हर्ष मल्होत्रा और पंकज चौधरी सरीखे बड़े चेहरे माने जाने वालों को मोदी कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है या उनके विभागों में बड़ा बदलाव हो सकता है। 13 अक्टूबर को केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरूगन के इस्तीफे के बाद इस बात की चर्चा और तेज हो गई है कि सरकार में सांगठनिक और प्रशासनिक बदलावों के लिए एक बड़ा रीसेट (Reset) होने वाला है। हालांकि चर्चा यह भी है कि अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, पिछले दो सालों के कामकाज के आधार पर मंत्रियों का एक रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया है। जिन मंत्रियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है या जो 70 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, उन्हें हटाकर युवा नेतृत्व को मौका दिया जा सकता है।

संगठन में नई जिम्मेदारी मिलना

बीजेपी के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत जिन नेताओं को राज्यों में बड़ी जिम्मेदारी मिली है, उनका हटना तय माना जा रहा है। इसमें पंकज चौधरी को यूपी भाजपा संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है इसी तर्ज पर हर्ष मल्होत्रा के लिए बताया गया है कि उन्हें दिल्ली भाजपा संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है।

राज्यसभा में टिकट ना दिया जाना

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और राज्यमंत्री बीएल वर्मा को इस बार भारतीय जनता पार्टी ने दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा है। माना जा रहा है कि हरदीप पुरी का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें पंजाब के आगामी चुनावों में बड़ी सांगठनिक भूमिका दी जा सकती है। केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने हाल ही में अक्टूबर 2026 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ताकि वे तमिलनाडु में पार्टी को मजबूत कर सकें। उनके अलावा जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू भी पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं, जिससे कैबिनेट में कई पद पहले से खाली हैं।

‘एक मंत्री – एक मंत्रालय’ की नीति

वर्तमान में कैबिनेट के लगभग 11 से 14 मंत्रियों के पास एक से अधिक मंत्रालयों का अतिरिक्त प्रभार है। काम का बोझ हल्का करने के लिए विभागों का नए सिरे से बंटवारा होगा। उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधा जाएगा। इस विस्तार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी दलों (जैसे एकनाथ शिंदे की शिवसेना और जेडीयू) के नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। वर्तमान में मंत्रिमंडल में 12 पद खाली चल रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article