
राष्ट्र की रक्षा का लिया संकल्प, बुराई पर अच्छाई की जीत हो सकती है और तभी हमारा राष्ट्र मजबूत
मेरठ।, दशहरा के अवसर पर छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर जिला प्रमुख संदीप गर्ग व महानगर प्रमुख मोहित त्यागी के नेतृत्व में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने शिव सैनिकों से कहा कि जिस तरह से धनतेरस पर आप सब अपने घरों में कोई ना कोई नया सामान खरीद कर लाते हैं लेकिन आज आप सब शपथ लीजिए कि हर दशहरा पर हम सब अपने-अपने घरों में कोई ना कोई नया हथियार जरूर खरीदा करेंगे, तभी बुराई पर अच्छाई की जीत हो सकती है और तभी हमारा राष्ट्र मजबूत हो सकता है।
ये रहे मौजूद
शस्त्र पूजन में अवनीश आर्य, कमल प्रजापति, प्रदीप सक्सेना, आकाश कन्नौजिया, पंकज गुप्ता, आर पी सिंह, अशोक चतुर्वेदी, लोकेश राजपूत, रितू सिंह, धीरज कुमार, अमित, अहसान कुरेशी, प्रदीप कुमार, शौकत सलमानी, आमिर मेरठी, प्रेम शंकर, चांद, रतन सिंह, प्रमोद, आदेश कुमार, विरेन्द्र सिंह, आसिफ, इरशाद, अशरफ, शहजाद, नूरेन, जुनैद, समीर, शादाब, जावेद आदि शामिल रहे।


