
मेरठ। सपा का ब्राह्मण चेहरा और कैंट विधानसभा प्रत्याशी रहे अमित शर्मा दिल्ली की रामलीला मैदान में अपने पूरे रंग में नजर आए। रैली स्थल तक पहुंचते पहुंचते रास्ते में खूब गरजे। समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को पुलिस ने भले ही मेरठ में हाउस अरेस्ट किया और दिल्ली जाने से रोक दिया।
ये भी रहे माैजूद
इसके बावजूद पुलिस से लड़ झगड़ कर आखिरकार विधायक अतुल प्रधान, जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी जिलाउपाध्यक्ष अमित शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली महारैली में शामिल हुए। दिल्ली जाते समय अतुल प्रधान, कर्मवीर गुमी और जिलाउपाध्य्क्ष अमित शर्मा की पुलिस से कई स्थानों पर नोकझोक हुई और कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बाद मे जिलाउपाध्य्क्ष अमित शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर पुलिस की वेरिकेट को हटा दिया और दिल्ली रैली मे काफी संख्या में कार्यकर्ता के साथ सम्मलित हुए।


