दिव्या मित्तल को समर्थन दे सकते हैं संजीव तोमर

Shekhar Sharma
3 Min Read

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल को वेस्ट यूपी में मिल सकता है जाट आरक्षण समिति का साथ, संजीव तोमर ने दिए समर्थन के संकेत

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा देकर सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एक अहम सियासी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, वेस्ट यूपी में जाट आरक्षण समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिव्या मित्तल और उनकी पार्टी (‘जन नीति भारत’) को अपना समर्थन दे सकते हैं। दिव्या मित्तल ने 15 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी नई पार्टी ‘जननीति भारत’ के गठन की घोषणा की थी। उन्होंने इसका मुख्य उद्देश्य नीति निर्माण में जनता की भागीदारी और सरकार की जवाबदेही तय करना बताया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिपोर्ट के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को मिर्जापुर के चुनार में एक जनसभा के दौरान उन्होंने ऐलान किया कि उनकी पार्टी यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की योजना बना रही है। यदि दोनों में बात बन जाती है तो वेस्ट यूपी में जाटों में खासतौर से खासा असर रखने वाले चौधरी संजीव तोमर काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

आरक्षण के मुद्दे पर टिकी है समर्थन की शर्त
राजनीतिक गलियारों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, चौधरी संजीव तोमर ने इस गठबंधन या समर्थन को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। हालांकि, इसके पीछे एक बड़ी शर्त भी रखी गई है। बताया जा रहा है कि यदि दिव्या मित्तल जाट आरक्षण की मांग के समर्थन में खुलकर आगे आती हैं और इस मुद्दे को अपने राजनीतिक एजेंडे में शामिल करती हैं, तो संजीव तोमर औपचारिक रूप से उनकी पार्टी को समर्थन देने का एलान कर सकते हैं।

वेस्ट यूपी के सियासी समीकरणों पर असर
गौरतलब है कि चौधरी संजीव तोमर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट आरक्षण के मुद्दे को लेकर लगातार सक्रिय रहे हैं और समाज के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं। दूसरी ओर, 2013 बैच की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद हाल ही में अपनी नई राजनीतिक पार्टी का गठन कर 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की है। यदि जाट आरक्षण समिति और दिव्या मित्तल के बीच इस मुद्दे पर सहमति बनती है, तो यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए समीकरण को जन्म दे सकता है। फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से इस संबंध में किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।





TAGGED:
Share This Article