काला था इसलिए मार डाला पति

Shekhar Sharma
3 Min Read

प्रियंका को था अपने रंग और रूप पर घमंड पति देव काे काला कहकर दुत्कार देती थी, नहीं आने देती थी पास

नई दिल्ली। इंदौर के धार में एक पत्नी ने पति को इसलिए मार डाला क्योंकि वह काला था। कातिल पत्नि का एक प्रेमी भी है जो बेहद गोरा है। वह पति से ज्यादा प्रेमी पर फिदा थी। पति यह जानते हुए भी चुप रहता था ताकि परिवार बचा रहे, लेकिन पत्नि को यह भी गंवारा नहीं था। वह हर हाल में रंग में काले पति से पीछा छुडाने पर अमादा थी, यहां तक कि इसके लिए वह कातिल भी बन गयी।

महज एक लाख में मरवा दिय पति

प्रियंका पुराेहित ने अपने पति देवकृष्ण की केवल एक लाख रुपए देकर हत्या करा दी।धार जिले के राजोद में देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी प्रियंका पुरोहित ने अपने प्रेमी कमलेश पुरोहित के साथ मिलकर एक लाख रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या करवाई थी। प्रियंका और कमलेश गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि सुपारी लेने वाला फरार है। मृतक के परिजनों ने प्रियंका पर पति को अपमानित करने और अवैध संबंधों के गंभीर आरोप लगाए हैं।

अवैध संबंधों में था बाधक

मृतक देवकृष्ण की बहन ज्योति ने आरोप लगाया कि उसके भाई के साथ प्रियंका का रवैया शुरू से ही खराब था। वह भाई काे पास तक नहीं आने देती थी। ज्योति ने प्रियंका के अवैध संबंधों के आरोप लागते हुए बताया कि भाई को वह अपने अवैध संबंधों में बाधक समझती थी। प्रियंका को अपने रंग और रूप पर घमंड था। वह भाई का काला बताकर दुत्कारती थी। लेकिन इसके बाद भी भाई सब कुछ सहता और चुप रहता था। ज्योति ने आरोप लगाया कि प्रियंका अक्सर भैया से अपमानजनक बातें कहती थी और तलाक की धमकी देती थी। करीब दो महीने पहले उसने देवकृष्ण की कॉलर पकड़कर उसका गला दबाने की कोशिश की थी। ज्योति ने आरोपित को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।

घर का सूख चैैन छीना

तक की मां लक्ष्मी बाई ने बताया कि बहू के व्यवहार के चलते परिवार में तनाव बना रहता था। उनके बेटे को कभी चैन से नहीं रहने दिया। कई बार उसने मारपीट भी की।मसाला व्यापारी देवकृष्ण की मौत शुरू में लूट और हत्या लगी, क्योंकि रात एक बजे कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने और करीब तीन लाख के जेवर और नकदी लूटकर ले जाने की जानकारी दी गई। बाद में पुलिस जांच में पता चला कि यह पूरी साजिश प्रियंका ने रची थी।

Share This Article