मैक्स हॉस्पिटल, पटपड़गंज (दिल्ली) के सहयोग से आयोजित
मेरठ। वैश्य समाज, मेरठ महानगर (पंजी0) के तत्वावधान में रविवार 12 अप्रैल 2026 को शास्त्री नगर स्थित कमला देवी सरस्वती शिशु मंदिर में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। मैक्स हॉस्पिटल, पटपड़गंज (दिल्ली) के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने अपनी सेहत की जाँच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राम कुमार गुप्ता (गवर्नर ईमरटस लायन्स इंटरनेशनल) एवं उद्घाटनकर्ता आर.सी. गुप्ता (प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज) और अजय रस्तौगी द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं अग्रसैन-लक्ष्मी पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य समाज के अध्यक्ष श्री सुशील कृष्ण गुप्ता एवं श्री अजय गुप्ता (चेयरमैन, वासु ऑटोमोबाइल) ने की। शिविर के दौरान दिल्ली के अनुभवी चिकित्सकों ने हृदय रोग, हड्डी रोग एवं गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजी से संबंधित रोगों का नि:शुल्क परामर्श दिया गया। डॉ. सौमिल जैन के नेतृत्व में मरीजों का परीक्षण किया गयाशिविर में बी.पी., शुगर , ई.सी.जी. और बी.एम.डी. जैसी महत्वपूर्ण जाँचें मुफ्त की गईं। आधुनिक मशीनों द्वारा फाइब्रो स्कैन और कैल्शियम, कोलेस्ट्रॉल व यूरिक एसिड की भी जाँच की गई।
सेवा भाव से जुटे रहे पदाधिकारी
इस सफल आयोजन में वैश्य समाज के मुख्य संयोजक अशोक कुमार मित्तल, महामंत्री प्रमोद गुप्ता, सहसंयोजक एवं उपमहामंत्री प्रवीण कुमार गुप्ता और संयोजिका श्रीमती गीता जिंदल का विशेष सहयोग रहा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मनमोहन गुप्ता, आनन्द प्रकाश अग्रवाल, डॉ. संदीप गर्ग, नीरज मित्तल, अरूण कुमार अग्रवाल, डॉ. अशोक गर्ग, राहुल गुप्ता और प्रवीण कुमार गुप्ता, पारस गुप्ता सहित कई गणमान्य एवं संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


