रंजन शर्मा की निगम अफसरों के घेराव की चेतावनी

Shekhar Sharma
3 Min Read

शहर कांग्रेस अध्यक्ष की चेतावनी, निगम बोर्ड बैठक में उठें जनहित के मुद्दे, जनहित के मुद्दे नहीं तो नगरायुक्त को घेराव

मेरठ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम बोर्ड की 1३ अप्रैल को होने जा रही बोर्ड में जनहित के मुद्दे नहीं उठे तो नगरायुक्त को घेराव करेंगे। रंजन शर्मा पार्टी कार्यालय पर प्रेस से वार्ता कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला और पूर्व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी भी मौजूद थे। रंजन शर्मा ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि 13 अप्रैल को प्रस्तावित नगर निगम बोर्ड की बैठक में जनहित के प्रस्ताव पास नहीं किए गए, तो कांग्रेस कार्यकर्ता मेयर और नगर आयुक्त का घेराव करेंगे।

ये बोले रंजन शर्मा

रंजन शर्मा ने कहा कि सेंट्रल मार्केट विस्थापितों को ध्वस्तीकरण के बाद मेयर, सांसद और भाजपा नेताओं ने नगर निगम के नए कार्यालय में दुकान देने का जो वादा किया था, उसका प्रस्ताव कल की बोर्ड बैठक में अनिवार्य रूप से पास किया जाए। शासन के निर्देशों के अनुसार, गाजियाबाद की तर्ज पर मेरठ नगर निगम भी हाउस टैक्स में 10′ रिवाइज (कटौती)का प्रस्ताव पास करे। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुधारने के लिए 400 नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए और उनके मानदेय में वृद्धि की जाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने याद दिलाया कि डॉ. मनमोहन सिंह और शीला दीक्षित की सरकार के समय सीलिंग के विरुद्ध बिल लाकर व्यापारियों को राहत दी गई थी। भाजपा सरकार पिछले 11 वर्षों (केंद्र) और 9 वर्षों (राज्य) से केवल खोखले आश्वासन दे रही है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी सुप्रीम कोर्ट तक वकील खड़ा करने और हर संभव कानूनी मदद देने को तैयार है। 9 मई 2025 के नामांतरण से संबंधित शासनादेश को बोर्ड बैठक में तत्काल प्रभावी किया जाए। कांग्रेस नेता ने भाजपा के राज्यसभा सांसद द्वारा व्यापारियों के हित में ‘भीख मांगनेÓ वाले बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा, * ‘सरकार में रहते हुए भीख मांगना केवल एक ढोंग है। जनता ने आपको अधिकार देने और काम करने के लिए चुना है, न कि तमाशा करने के लिए। ‘

घेराव की चेतावनी

महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि यदि कल बोर्ड बैठक में जनहित के इन प्रस्तावों पर मुहर नहीं लगी, तो मेयर और नगर आयुक्त का तब तक घेराव किया जाएगा जब तक वे जनता के पक्ष में निर्णय नहीं लेते। इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश मिश्रा, सलीमुद्दीन शाह, सचिन शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, कमल जायसवाल, मगन शर्मा, आशुतोष अग्रवाल, फिरोज रिजवी आदि कांग्रेसी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article