अमेरीकन नेवी ने किया एलान, रोक दिए जाएंगे अमेरिकी जहाज, थोड़ी देर बाद यानि शाम 7.30 बजे से एक्शन में होगी यूएस नेवी
नई दिल्ली।पश्चिमी एशिया (Middle East) में चल रहे तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से आग लग गई है, जिससे भारत में भी तेल और गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं। आज यािनि 13 अप्रैल को कच्चा तेल सौ डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर करीब 218 तक महंगा हो गया है। भ्राारत ही नहीं पूरी दुनिश में गैस की किल्लत और तेल की कीमतें बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। ईरान से बातचीत बेनतीजा खत्म होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट हाेर्मूज जहां से दुनिया की तेल व गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा होकर गुजरता है उसको रोक देने की धमकी दी है। डाेनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि इस बार धमकी नहीं ऐसा होने जा रहा है। अमेरिकी नेवी ने भी इसका एलान कर दिया है। हालांकि कई देशों ने अपनी जनता को राहत का एलान किया है। ऑस्ट्रेलिया में क़ीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते ट्रकिंग उद्योग को भारी झटका लगने की आशंका जताई जा रही है।। तेल की क़ीमतें कम करने के लिए जर्मनी ने भी टैक्स में कटौती की है। माना जा रहा है कि भारत समेत अन्य देश भी ऐसा कर सकते हैं।
नौसैनिक नाकाबंदी लागू
ईरान पर दवाब बनाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट होर्मूज की नौसैनिक नाकाबंदी शुरू करा दी है। भारतीय समय के अनुसार शाम साढे सात बजे से यह शुरू हो जाएगी। बताया गया है कि अमेरिकी नेवी के सेंट्रल कमांड यानि सेंटकॉम का कहना है कि अमेरिकी सेनाएं होर्मुज़ स्ट्रेट से ग़ैर-ईरानी बंदरगाहों की ओर आने जाने वाले जहाज़ों की आवाजाही को नहीं रोकेंगी।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
अमेरिका की इस कार्रवाई के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। वार्ता के नाकाम होने के बाद कच्चे तेल की क़ीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं. सोमवार को जब एनर्जी मार्केट खुले तो ब्रेंट क्रूड ऑयल 7.5 प्रतिशत बढ़कर 102.37 डॉलर हो गया, जबकि वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड ऑयल 8.3 प्रतिशत बढ़कर 104.56 डॉलर हो गया। तेल की बढ़ती क़ीमतों को लेकर पहले से ही मुश्किलों की सामना कर रही दुनिया में और अनिश्चितता फैल गई है. आयरलैंड में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद एक इमर्जेंसी कैबिनेट मीटिंग में पेट्रोल और डीज़ल से टैक्स घटाने की घोषणा की गई है.


