महबूब सिंह जैन को किया याद

Shekhar Sharma
1 Min Read

मेरठ। श्री दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में मुनि प्रवक्ता श्री सुनील कुमार जैन ने अपने पिता स्वर्गीय श्री महबूब सिंह जैन की 45वी पुण्य तिथि के अवसर पर शांति महामंडल विधान का आयोजन किया। सर्वप्रथम भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक एवं शांति धारा की गई जिसका सौभाग्य श्री सुनील कुमार जैन को प्राप्त हुआ तत्पश्चात देव शास्त्र गुरु एवं भगवान महावीर की पूजा की गई उसके पश्चात शांति महामंडल विधान का पाठ किया गया। मांडले पर 120 अर्घ चढ़ाए गए । 16 वे तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान के काल से अब तक जैन धर्म निर्बाध रूप से अपने प्रभावना कर रहा है ।शांति विधान में भगवान के गुणों की महिमा का वर्णन किया गया है भगवान में अनंत गुण थे जिनका वर्णन करना असंभव सा प्रतीत होता है। यह सभी धार्मिक क्रियाएं पंडित श्री मनोज शास्त्री के द्वारा संपन्न हुई। सायं कल 48 रत्नमयी में दीपको से भगवान की आरती की गई। समस्त क्रियाओं में श्री मनीष जैन अभिषेक जैन श्रीमती अनीता जैन श्रीमती तनु जैन ने भाग लिया।

TAGGED:
Share This Article