सभी प्रकार के संबंध किए खत्म, कोई रक्षा समझौता नहीं रहा बाकि
नई दिल्ली। इजरायल को आज एक बड़ा झटका लगा है। इटली ने उसके साथ सभी प्रकार के रक्षा समझौते खत्म किए जाने का एलान किया है। इटली के साथ सभी प्रकार के रक्षा समझौते खत्म किए जाने की घोषणा स्वयं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि वह इसराइल के साथ देश के रक्षा समझौते को अब आगे नहीं बढ़ा रही हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और इजरायल की ईश्रान और लेबनान के साथ चल रही लउ़ाई के बीच इटली की पीएम का सभी प्रकार के रक्षा समझौतों को आगे ना बढ़ाने का एलान नेतन्याहू सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने मंगलवार को वेरोना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए “हर संभव प्रयास” किया जाना चाहिए।
इजरायल ने दी प्रतिक्रिया
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की घोषणा के बाद इजरायल ने प्रतिक्रिया देने में देरी नहीं लगायी। इसराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस क़दम का उसकी सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही इसराइल के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, “इटली के साथ हमारा कोई सुरक्षा समझौता नहीं है। “इसराइली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस समझौते को “कई साल पहले का एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग” बताया, जिसमें “कभी कोई ठोस सामग्री शामिल नहीं रही।” इजरायल का यह भी कहना है कि इटली के कदम से इसराइल की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
अलग थलग पड़ रहा है इजरायल
ईरान के साथ लड़ाई और लेबनान पर भारी बमबारी के चलते तमाम देशों ने इजरायल की हरकत की कड़ी आलाेचना की है। उनका कहना है कि मिडिल ईस्ट के डिस्टवेंस के लिए अकेला इजरायल ही जिम्मेदार है। इसके अलावा कई देशों ने अमेरिका के ईरान पर हमलों के लिए भी इजरायल को ही जिम्मेदार ठहराया है।


