मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच ट्रंप की काॅल, पीएम मोदी बोले भारत के लोग करते हैं आपसे प्यार, भारत ही विश्व गुरू
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में भारी तनाव और ईरान के साथ तनातनी के बावजूद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेन्द्र मोदी को कॉल की है। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने दी है। PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच करीब 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने ईरान जंग पर चर्चा की और इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज खुला रहना चाहिए। PM मोदी सोशल मीडिया पर लिखा-

मुझे मेरे दोस्त राष्ट्रपति ट्रम्प का फोन आया। हमने दोनों देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में हुए काम और प्रगति पर बात की। हमने यह भी कहा कि आगे चलकर भारत और अमेरिका के रिश्ते को और मजबूत करेंगे।
अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बातचीत थी। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि फोन कॉल के दौरान पीएम मोदी ने ट्रम्प से कहा, “भारत के लोग आपको पसंद करते हैं।” इस पर ट्रम्प ने कहा कि हम सभी आपसे प्यार करते हैं।
भारत के लिए बड़ी बात
पीएम मोदी के पास डोनाल्ड ट्रंप का फोन आना भारत के विश्व गुरू की इमेज की स्थापना है। अमेरिका भी जानता है कि संकट के समय केवल भारत और खासतौर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही अमेरिका को संकट से उबार सकते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बन चुका है।
पीएम मोदी को बार-बार करते हैं ट्रंप फोन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार फोन करते हैं। बीस दिन में यह दूसरी बार है। इससे पहले पीएम मोदी और ट्रम्प के बीच 24 मार्च को फोन पर बात हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत चाहता है कि तनाव कम हो और जल्द से जल्द शांति बहाल हो।उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने की अहमियत भी बताई थी, क्योंकि इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।
–


