चाैधरी बिहार के नए सम्राट ताजपोशी की तैयारी

Shekhar Sharma
3 Min Read

बुधवार को लेंगे सीएम पद की शपथ, सभी तैयारियां पूरी, बिहार में अब सम्राट राज की शुरूआत

नई दिल्ल। सम्राट चौधरी बिहार के नए सम्राट यानि सीएम होंगे। यह निर्णय लिया जा चुका है। सीएम पद की शपथ केवल रस्म भर रह गयी है। भाजपा विधान मंडल दल की अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की मौजूदगी रही। सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति बनने की बात सामने आई है। बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद यह बदलाव संभव हुआ। पार्टी आलाकमानको सम्राट चौधरी के नाम पर कोई एतराज नहीं है।

संगठन का रहा है अनुभव

सस्राट चौधरी को भाजपा संगठन का का खास अनुभव है। राज्य भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत संगठन में उन्होंने कई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। सबसे बड़ी बात यह कि उनकी महत्वाकांक्षा ही सीएम बनने की रही है। उन्होंने इस बात का इजहार जब भी मौका मिला तब किया। लेकिन नितिश युग के चलते उनकी सीएम बनने की हसरत कभी पूरी नहीं हो सकी। अब जब कुछ खास कारणों से नितिश की विदाई हो गयी है तो उनकी सीएम बनने की यह हसरत पूरी होने जा रही है।

शपथ ग्रहण की तैयारियां

बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है। राजभवन में इसकी तैयारियां शुरू होने की चर्चा है। नई कैबिनेट को लेकर भी मंथन जारी है। कौन-कौन मंत्री बनेगा, इस पर विचार किया जा रहा है। संतुलन साधने की कोशिश पार्टी स्तर पर चल रही है। औपचारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर यह निर्णय अहम माना जा रहा है। सियासी हलकों में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खबर से कार्यकर्ताओं में खुशी है। पार्टी कार्यालयों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का दौर जारी है। इसे भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। लेकिन इसके साथ बिहार में राजनीतिक माहौल बदलना तय माना जा रहा है।

TAGGED:
Share This Article