सचिन का गृहमंत्री शाह को पत्र

Shekhar Sharma
2 Min Read

सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर मिलने की मांगी अनुमति, गिरफ्तारी की कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल

मेरठ। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेज कर उनसे मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण में पांच व्यापारी परिवारों के साथ मिलने के लिए समय मांगा है। साथ ही सचिन सिरोही ने गृहमंत्री को भेजे पत्र में अपनी गिरफ्तारी की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वह मेरठ से नई दिल्ली तक पैदल पद यात्रा पर निकले थे, लेकिन मेरठ पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। उन्होंने इसको न्याय यात्रा करा दिया।

सचिन की मांगें

गृहमंत्री को पत्र भेज कर सचिन सिरोही ने अमित शाह से मिलने का समय मांगा है साथ ही कानून बनाकर पीड़ित परिवारों की मदद का आग्रह किया है। उन्होंने आवासीय भूमि के कॉमर्शियल उपयोग को लेकर ऐसा कानून बनाए जाने का आग्रह किया है जिससे देश के सभी लोगों की मदद हो सके। इस कानून से सबसे बड़ी मदद सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की हो सकेगी। साथ ही उन्होंने भाजपा की ओर से सुप्रीमकोर्ट में सेंट्रल मार्केट के प्रकरण की पैरवी के लिए एक निजी वकील मुहैय्या कराए जाने की भी मांग की है।

Share This Article