सचिन ने गृहमंत्री से मिलने को मांगा समय

Shekhar Sharma
2 Min Read

सेंट्रल मार्केट के व्यापारी परिवारों को लेकर मिलेंगे, अपने अरेस्ट पर उठाए सवाल, बोले काेर्ट तक जाएंगे

मेरठ। हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने इसको लेकर एक पत्र केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को प्रेषित किया है। इस पत्र में उन्होंने मेरठ पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सख्त एतराज जताया है। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेज कर उनसे मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण में पांच व्यापारी परिवारों के साथ मिलने के लिए समय मांगा है। साथ ही सचिन सिरोही ने गृहमंत्री को भेजे पत्र में अपनी गिरफ्तारी की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वह मेरठ से नई दिल्ली तक पैदल पद यात्रा पर निकले थे, लेकिन मेरठ पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। उन्होंने इसको न्याय यात्रा करा दिया।

सचिन की मांगें

गृहमंत्री को पत्र भेज कर सचिन सिरोही ने अमित शाह से मिलने का समय मांगा है साथ ही कानून बनाकर पीड़ित परिवारों की मदद का आग्रह किया है। उन्होंने आवासीय भूमि के कॉमर्शियल उपयोग को लेकर ऐसा कानून बनाए जाने का आग्रह किया है जिससे देश के सभी लोगों की मदद हो सके। इस कानून से सबसे बड़ी मदद सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की हो सकेगी। साथ ही उन्होंने भाजपा की ओर से सुप्रीमकोर्ट में सेंट्रल मार्केट के प्रकरण की पैरवी के लिए एक निजी वकील मुहैय्या कराए जाने की भी मांग की है।

Share This Article