उत्कर्ष खोखर एक बार फिर UP Toper

Shekhar Sharma
1 Min Read

जेईई मेन के दूसरे चरण (JEE Main Session 2 Result 2026) के परिणाम

मेरठ। जेईई मेन के दूसरे चरण (JEE Main Session 2 Result 2026) के परिणाम में उत्कर्ष खोखर यूपी टाॅपर बने हैं। हालांकि नेशनल रेंक हासिल करने से वह चूक गए। उत्कर्ष खोखर ने यूपी में पहली और देश भर में 13वीं रेंक हासिल की है। फरवरी को जारी पहले चरण के परिणाम में उत्कर्ष को 99.999 परसेंटाइल अंक मिले थे। इसके साथ ही उन्हें प्रदेश में पहली और देश में 13वीं रैंक मिली थी। अब उत्कर्ष ने 99.999 परसेंटाइल अंक लाए हैं। अब वह 17 मई को होने वाली जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं।

पिता चीनी मिल महाप्रबंधक व माता मेथ टीचर

उत्कर्ष के पिता दीपेंद्र कुमार खोखर सकौती चीनी मिल में महाप्रबंध हैं उनकी माता जी जनता वैदिक इंटर कालेज में मेथ की टीचर हैं। यह परिवार मूल रूप से बड़ौत का रहने वाला है। उत्कर्ष ने जेईई मेन की तैयारी कक्षा नौवीं से ही शुरू कर दी थी। उन्होंने आकाश इन्विक्टस की आनलाइन कोचिंग ली और निरंतर तैयारी में जुटे रहे।

Share This Article