पूर्व में भी ट्रंप भारत को लेकर दे चुके है आपत्तिजनक बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया धरती का नर्क, बाद किया बचाव
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दुनिया का नर्क तक कह दिया। उनकी इस टिप्पणी ने जो एक पोस्ट के जरिये की गयी है भारत में तूफान खड़ा कर दिया है। विपक्षी दलों ने इसको मोदी सरकार की कमजोर नीति करार दिया है। वहीं दूसरी ओर जो पोस्ट की गयी है उसमें डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा है , “यहाँ एक बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे पूरे परिवार को चीन या भारत या दुनिया की किसी और नरक से ले आते हैं. यह देखने के लिए आपको ज़्यादा दूर जाने की ज़रूरत नहीं है. यहाँ अब इंग्लिश नहीं बोली जाती।”
आलाेचना
इसके बाद भारत में ट्रंप के इस क़दम की कड़ी आलोचना हो रही है. गुरुवार देर शाम भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इस पर एख बयान जारी किया है। अमेरिका ने बाद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादित सोशल मीडिया रीपोस्ट से हुए नुकसान को संभालने की कोशिश की. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारत में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, “राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत एक महान देश है, जहां शीर्ष पद पर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। ” हालांकि प्रवक्ता का यह बयान भारतीय मीडिया के सवालों के जवाब में आया. प्रवक्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ट्रंप ने भारत को ‘महान देश बताने वाली टिप्पणी कब और कहां की थी।’
यह बोले भारतीय प्रवक्ता
इस बयान के सामने आने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा , “हमने वो बयान देखे और बाद में इस पर अमेरिकी दूतावास की प्रतिक्रिया भी देखी। ये टिप्पणियाँ स्पष्ट रूप से बिना जानकारी के और अनुचित हैं। ये निश्चित रूप से भारत-अमेरिका संबंधों की असलियत को नहीं दर्शातीं, जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित रहे हैं।”


