घायल व्यापारी को देखने पहुंचे भाजपा नेता

Shekhar Sharma
1 Min Read

हरबीर पाल व अजय गुप्ता ने ली बेकरी मालिक राहुल की तबियत की जानकारी

मेरठ। बेकरी मालिक राहुल पाल पर जानलेवा हमले की खबर मिलते ही भाजपा के जिलाध्यक्ष हरबीर पाल और संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुपता, अंकुर गोयल खदंक व अंकित मनू आदि तुरंत न्यूटीम हॉस्पिटल पहुंच गए। उन्होंने अधिारियों से बातचीत की ओर हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी जी सीएम हैं और यह व्यापारियों की सरकार है। व्यापारी पर हमला करने वाला बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा नेताओं ने राहुल पाल के परिवार वालों से भी बात की।

व्यापार संघ व्यापारियों के साथ

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने जानकारी दी कि राहुल पाल शास्त्रीनगर इलाके में बेकरी चलाते हैं। उनकी दुकान पर पहुंचे कुछ लोगों ने खाने का सामान लिया और पैसे मांगे जाने पर गोली मार दी और फरार हो गए। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस पहुंची तेजी से कार्रवाई की। राहुल को हॉस्पिटली में एडेमिट कराया। बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ मेरठ के व्यापारियों के साथ हमेशा खड़ा है।

Share This Article