अवैध कब्जों व पॉलीथिन के खिलाफ निगम प्रवर्तन दल का अभियान

Shekhar Sharma
3 Min Read

गढ़ रोड आनंद हास्पिटल के आसपास नाले नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से गया हटाया

मेरठ। नगरायुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर नगर निगम के अफसरों ने निगम प्रवर्तन दल के सहयोग से शहर के कई स्थानों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके अलावा प्रतिबंधित पॉलीथिन बैगों की धरपकड़ के लिए भी अभियान चलाया गया। महानगर में प्रतिबंध के बावजूद तमाम व्यापारी पॉलीथिन बैगों का यूज कर रहे हैं। गढ़ रोड पर आनंद हॉस्पिटल के आसपास व्यापक रूप से अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि निगम प्रवर्तन दल पूर्व भी गढ़ रोड के मेडिकल क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चला चुका है। आज उसीक्रम में दोबारा से अभियान की शुरूआत की गयी। प्रवर्तन दल के निशांत राठी ने जानकारी दी कि आनंद हॉस्पिटल के पास नाले नालियों पर किए गए कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें निगम के सहायक नगर आयुक्त तनुजा निगम, लेखपाल राजकुमार और रूद्रेश, हरवीर सिंह वरिष्ठ किराया विभाग, परिवर्तन दल प्रभारी करनल संजीव सिंह तोमर सेवा मेडल और परिवर्तन दल की समस्त टीम मौजूद रही। हालांकि अभियान के दौरान कुछ लोगों ने बाधा डालने का प्रयास किया लेकिन प्रवर्तन दल के जवानों के सामने उनकी एक ना चली। उन्हें समझाया गया कि कब्जों की वजह से नाले नालियों की समुचित सफाई न्हीं हो पाती है। इससे पूरे इलाके में जलभराव की समस्या होती है। लेकिन समझाने के बाद भी जब लोग विरोध पर उतारू रहे तो उन्हें खदेड़ दिया गया। इस पूरे इलाके में जेसीबी की मदद से नाले नालियों को कब्जा मुक्त करा दिया गया।

स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए हानिकारण

स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारण पॉलीथिन बैगों की धरपकड़ के लिए प्रवर्तन दल ने आज अभियान चलाया। इस अभियान के लिए आज नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम शारदा रोड और कोटला बाजार पहुंची। निगम प्रवर्तन दल को देखते ही जो व्यापारी पॉलीथिन बैग का यूज करते हैं उनमें हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक 135 किलो पॉलीथिन बरामद की गई ओर भारी मात्रा में जुर्माना भी लगाया गया। करवाई के दौरान col संजीव तोमर(सेना मेडल) ,राजस्व निरीक्षक राजीव चौधरी, ओर प्रवर्तन दल की समस्त टीम मौके पर मौजूद थी।

TAGGED:
Share This Article