
पौधे लगाकर दुनिया को दिया पर्यावरण के संरक्षण का संदेश
मेरठ। जनपद के अग्रणीय उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह एवं प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए अपने-अपने घरों से पौधे लाकर विद्यालय परिसर में रोपण किया तथा सभी को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने आकर्षक पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से “पेड़ लगाओ – पृथ्वी बचाओ” का संदेश देकर सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कक्षा यू.के.जी. से आदित्य, अन्वी एवं हरमन ने सहभागिता की। कक्षा एक से हसमीत कौर, कृष्णा, अनायरा, आरुष ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कक्षा दो से रेयांश, तनिषी, सिद्धार्थ, याज्ञवल्क्य, अनिका सिंह, अनिका पंवार, अन्वी जोशी, आयुष कश्यप एवं अक्षित चौहान ने भाग लिया। कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई। कक्षा आठ की छात्रा भव्या और अवनी ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पृथ्वी को हरा भरा बनाने का संकल्प
विद्यालय की शिक्षिकाओं वीनस मैम, सोनिया मैम, सीमा चौधरी मैम एवं यशी मैम ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता चौधरी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। विद्यालय के प्रबंधक महोदय सी. एस. चौधरी जी ने बच्चों को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश देते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर पृथ्वी को हरा-भरा बना सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में पर्यावरण की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती का यह आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में अत्यंत प्रेरणादायक रहा।


