लोगों में जबरदस्त नाराजगी, थमने का नाम नहीं ले रहा गुस्सा, सबसे ज्यादा नारागी राघव चड्ढा से घट गयी फैन्य फॉलोइंग
नई दिल्ली। राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के प्रति केवल आम आदमी पार्टी ही नहीं बल्कि पूरे देश में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर इनके खिलाफ ट्रोलिंग की बाढ़ आ गयी है। फैन्य फॉलोइंग गोते हा चुकी है। लोगों में इनको लेकर उबाल है। पंजाब में सबसे ज्यादा नाराजगी देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर आप के संजय सिंह सरीखे तमाम नेताओं ने राघव चड्ढा व अन्य की कठोर शब्दों में निंदा की है।
घर पर लिख दिया गद्दार
पंजाब के जालंघर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के प्रति अपना गुस्सा दिखाते हुए उनके आवास के बाहर जमकर बवाल किया. घर की दीवारों पर काले रंग से पंजाब का गद्दार लिख दिया। जमकर हंगामा किया गया। गुस्से के चलते कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी की और दीवारों पर ‘गद्दार’ लिख दिया। मौके पर नगर निगम के मेयर विनीत धीर और नीतिन कोहली भी पहुंचे, लेकिन विरोध के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। मीडिया से बातचीत में आप यूथ विंग पंजाब के जनरल सेक्रेटरी संजीव चौधरी ने कहा कि पंजाब के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और जो नेता जनता की आवाज उठाने के लिए राज्यसभा भेजे गए थे, वही अब पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
भज्जी की निकाली गई अर्थी
क्रिकेटर से नेता बने हरभजन सिंह भज्जी का पुतला बनाकर आप कार्यकर्ताओं ने अर्थी यात्रा निकाली. यही नहीं काली पट्टी बांधकर सड़क पर नारे भी लगाए पंजाब की जनता के भरोसे को तोड़ा है आम आदमी पार्टी की पंजाब ईकाई ने एक्स पर विरोध प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया। एक्स पर लिखा- राज्यसभा के जिन गद्दार सदस्यों ने BJP का दामन थामा है, उन्होंने पंजाब की जनता के भरोसे को तोड़ा है।
आप से कर चुके हैं किनारा
इससे पहले भी कई दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। जिनमें पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी और कवि कुमार विश्वास शामिल हैं। 2015 में आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने पार्टी छोड़ दी और बाद में भाजपा में शामिल हो गईं.। इसके बाद वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने भी 2017 में पार्टी छोड़ दी। 2018 में संस्थापक सदस्य आशीष खेतान ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए सक्रिय राजनीति से पूरी तरह से किनारा कर लिया।


