160 मासूमों की मौत पर पोस्ट की हिम्मत नहीं

Shekhar Sharma
2 Min Read

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, मोदी मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति को लेकर डाली पोस्ट पर बुरी तरह भड़के

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक पोस्ट को लेकर पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। ‘आज ट्रंप पर हमला हुआ तो पीएम मोदी पोस्ट डाल रहे हैं कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। कहा कि 160 बच्चों के लिए पीएम मोदी ने पोस्ट क्यों नहीं किया। ‘भारत को नरक बोला गया, लेकिन तब भी पीएम मोदी ने कोई पोस्ट डाला।’ संजय सिंह ने कहा कि ‘यह गुलाम सरकार और गुलाम पार्टी है। इनकी मानसिकता गुलामी वाली है। कहा कि इन्होंने देश की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह से समाप्त करने का काम किया है। इनकी कोई विदेश नीति नहीं है।’

कैरियर बर्बाद करने की बात पर भी पोस्ट नहीं

संजय सिंह ने यह भी कहा कि ‘डोनल्ड ट्रंप हमारे देश के लोगों का अपमान करते हैं, इतना नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह तक कहा कि तुम्हारा करियर खत्म कर देंगे। लेकिन पीएम मोदी ने ट्रंप के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने कहा, पीएम मोदी जानते हैं कि वे उसका करियर खत्म कर देंगे लेकिन, फिर भी कुछ नहीं बोलें।’

डरते हैं ट्रंप से पीएम मोदी

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पीएम मोदी पर ट्रंप से डरने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पीएम मोदी पर ट्रंप से डरने के आरोप लगाए। संजय सिंह ने कहा कि ‘अमेरिका के राष्ट्रपित डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को नक्शे से मिटाने की बात कही थी। क्या यह हिंसा नहीं है, क्या यह हिंसा को बढ़ावा देना नहीं है?’

Share This Article