उत्तर भारत को गर्मी से मिलीेगी राहत, दिल्ली एनसीआर में मेरठ समेत अल सुबह कई स्थानों पर बारिश से बदला मौसम
नई दिल्ली। गरमी से तप रहे उत्तर भारत को राहत मिली है। आने वाले कुछ धंटों में पूरे उत्तर भारत जिनमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी और राजस्थान व हरियाणा भी शामिल है, आंधू तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुल 11 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जतायी है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तराखंड, झारखंड और कर्नाटक में ओलावृष्टि हो सकती है। मेरठ में आज अधिकतम तापमान 38-40°C तक रहने का अनुमान है। । IMD के अनुसार, अगले 3 दिनों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व लू से राहत मिलेगी। मेरठ में भी 30 अप्रैल को बारिश के आसार हैं।
मेरठ को भी मिली राहत
आज अल सुबह हुई बारिश के बाद मौसम में एकाएक बदलाव आया है। पारा लुढक गया है। आसमान से गर्मी का सितम ढहा रहे सूरज की तपिश में कमी दर्ज की गयी है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी है, लेकिन जल्द ही आंधी-बारिश की संभावना है। मेरठ में आज अधिकतम तापमान 37-38°C और न्यूनतम तापमान 25-27°C के आसपास रहने का अनुमान है।
गरज के साथ बारिश की संभावना
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड में इन राज्यों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। साथ ही, हवा के झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकते हैं। साथ ही, 1 और 2 मई को मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़कर 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है, जिससे गर्मी में इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार, 3, 4 और 5 मई को फिर से बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना हैं। साथ ही, गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जो अपना असर मैदानी इलाकों में शाम तक या फिर अगले दिन दिखा सकता है।


