परीक्षार्थियों को नहीं थी कुछ भी केंद्र के भीतर ले जाने की इजाजत, पंद्रह परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल की तैनाती, कड़ी तलाशी
मेरठ। एनईईटी-यूजी की परीक्षा रिववार को महानबर के 15 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। अधिकारियों ने नकली विहीन परिक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी साथ ही सख्ती से तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्रों के भीतर जाने की इजाजत दी गयी। परीक्षा केंद्र के बाहर ही सभी सामान रखवा लिया गया। यहां तक कि जूते उतारकर भी तलाशी करायी गयी। महिला अभ्यार्थियों की भी सख्ती से चैकिंग की गयी। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी निगरानी बढ़ा दी गई है। साइबर कैफे और अन्य दुकानों पर पुलिस की नजर है। साथ ही सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से भी प्रशासन परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
कुल 8,676 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल
शासन के निर्देश पर सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न हो सके। इस बार कुल 8,676 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे चलीं। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकि तमाम अभ्यार्थी समय से केंद्रों पर पहुंच गए थे। जिले में मेरठ कॉलेज केंद्र पर सबसे अधिक 900 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज में सबसे कम 250 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ईयरफोन या ब्लूटूथ परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जाएं। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
ये रहे सैंटर
मेरठ कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, केवी डोगरा लाइन, केवी सिख लाइन, केवी पंजाब लाइन, एनएएस इंटर कॉलेज, इस्माइल महिला पीजी कॉलेज, खालसा कन्या इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज, देवनागरी इंटर कॉलेज, शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज समेत कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।


