पूरी रात बरसे हैं लेबनान पर बम

Shekhar Sharma
3 Min Read

सीजफायर के ट्रंप के प्रयासों को इजरायल ने लगा दिया पलीता, इजरायली बमभारी में भारी तबाही, जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे हैं मासूम बच्चे व औरतें

नई दिल्ली। सीजफायर के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों ने इजरायल ने पलीता लगा दिया है। यूएस की मध्यस्थता के बाद लागू किए गए सीजफायर का बीती रात इजरायल ने उल्लंघन कर दिया। उसने सीमावर्ती लेबनानी इलाकों में पूरी रात भारी बमबारी की है। जो तस्वीकर अरब मीडिया की ओर से जारी की गयी हैं वो काफी विचलित करने वाली हैं। आसमान से बरस रहे बारूद के बीच औरतें और मासूम छोटे-छोटे बच्चे जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे हैं। यह बमबारी आज तड़के तक जारी रही है

गाजा में बढ़ाया जा रहा है कंट्रोल वाले इलाके का दायरा

इजरायल का कहना है कि वह गाजा में अपने कंट्रोल वाले इलाकों का विस्तार कर रहा है। गाजा का एक बड़ा हिस्सा पहले से इजरायल के कब्जे में है, ताजा बमबारी के पीछे इजरायल ने खुद ही अपनी मंशा साफ कर दी है कि वह गाजा में अपने कब्जे वाले इलाकों को विस्तार कर रहा है। इजरायल का कहना है कि उसको गाजा का पूरा इलाका चाहिए। इस बमबारी में जिसमें पांच चिकित्सक घायल हो गए हैं, और  तथाकथित “ऑरेंज लाइन” की घोषणा करके गाजा में अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र का विस्तार कर रहा है।

होर्मूज स्ट्रेट में प्रोजेक्ट फ्रीडम पर भडका इरान

इस बीच अमेरिका ने स्ट्रेट हार्मूज में आपरेशन फ्रीडम शुरू कर दिया। इस आपरेशन से ईरान बुरी तरह से भड़का हुआ है। आपरेशन फ्रीडम के दौरान अमेरिकी नेवी कमांडरों ने ईरान का एक शिप कब्जा लिया। उस पर लदा तेल व गैस लूट लिया। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि वो अब समुंद्री डकैत बन गए हैं और इसमें कुछ भी बुरा नहीं है। वो आगे भी ऐसे ही करेंगे, लेकिन चीन अब ईरान के हार्मूज स्ट्रेट पर कब्जे को लेकर खुलकर सामने आ गया है और दुनिया को बता दिया है कि होर्मूज स्ट्रेट पर केवल ईरान का अधिकार है। कोई भी गलत कार्रवाई की गयी तो उसका विरोध किया जाएगा। हालांकि ट्रंप ने दोहराया है कि स्ट्रेट होर्मूज में ऑपरेशन फ्रीडम अभियान जोरशोर से चलाया जाएगा। हालांकि स्ट्रेट हाेर्मूज से आज दोपहर एक ईरानी टैंकर यूएस नेवी के कमांडरों को चकमा देकर निकलने में कामयाब हो गया। इससे यूएस नेवी के अफसर बुरे बौखलाए हुए हैं।

TAGGED:
Share This Article