
भूमाफियाओ में मचा है हड़कंप, उपाध्यक्ष की सख्त, नहीं बख्शे जाएगे भूमाफिया
मेरठ। अवैध कालोनियों के नाम पर सीधे सादे लोगों की जीवन भर की कमाई लूटने वाले भूमाफियाओं पर मेडा वीसी सख्त हैं। इसी क्रम में आज मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में थाना-दौराला क्षेत्रान्तर्गत गौतम सिवाच व अन्य द्वारा बीपी इण्टर कॉलेज के पास, भराला गांव रूडकी, पर लगभग 5000 वर्ग मी. की भूमि पर अवैध कालोनी विकसित किये जाने पर प्राधिकरण द्वारा उप्र नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 (यथा संशोधित) के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है, जिसमें ध्वस्तीकरण आदेश पारित करने के उपरान्त चार मई को अवैध रूप से विकसित की गयी उक्त कॉलोनी के अन्दर सडके, भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गयाŠ
शेखर सोम की अवैध कालोनी
थाना- दौराला, मेरठ क्षेत्रान्तर्गत शेखर सोम द्वारा खसरा संख्या – 327, ग्राम भराला, मलखान सिंह रोड, निकट टोल प्लाजा रूडकी रोड पर लगभग 5 बीघा की भूमि पर अवैध कालोनी विकसित किये जाने पर प्राधिकरण द्वारा उ.प्र. नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 (यथा संशोधित) के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है, जिसमें ध्वस्तीकरण आदेश पारित करने के उपरान्त चार मई को अवैध रूप से विकसित की गयी उक्त कॉलोनी के अन्दर सहके, भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल, सीवर लाईन व अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया है। उपरोक्त ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन के साथ समस्त उप-प्रभारी प्रवर्तन प्राधिकरण प्रवर्तन खण्ड व समस्त स्टॉफ तथा सचल दस्ता मौके पर मौजूद रहे। यह जानकारी प्रवर्तन अधिकारी निकिता सिंह ने दी।
अवैध कालोनी या अवैध निर्माण को नहीं बख्शा जाएगा~अर्पित कृष्ण यादव
मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन प्रभारी अर्पित कृष्ण यादव ने कहा कि महानगर में एक भी अवैध कालोनी या अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों से कहा गया है कि अवैध कालोनियों में मकान या प्लाट ना खरीदें ना ही कोई अवैध निर्माण करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मेरठ विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही कोई निर्माण करें। अर्पित कृष्ण यादव ने कहा कि अवैध निर्माणों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।


