बेगमपुल पर भाजपा का जीत पर जोरदार जश्न

Shekhar Sharma
2 Min Read

भाजपा के तमाम नेता चुनावों में शानदार प्रदर्शन पर मस्ती ने ठुमकते नजर आए, जमकर की आतिशबाजी

मेरठ। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में मेरठ महानगर के भारत माता चौक, बेगम पुल पर भव्य विजयोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में अपार उत्साह और उमंग देखने को मिली। जश्न के समारोह में राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, डा. चरण सिंह लिसाडी, महानगर भाजपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी, विनीत अग्रवाल शारदा, कैंट विधायक अमित अग्रवाल आदि भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की तथा भगवा रंग उड़ाकर उत्सव मनाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के साथ पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी करते हुए इस जीत को संगठन की मेहनत, नेतृत्व की दूरदर्शिता और जनता के विश्वास की जीत बताया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सांसद अरुण गोविल, ऊर्जा राज्यमंत्री एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेंद्र तोमर, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी, पूर्व सांसद कांता कर्दम, महिला महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय, विनय पाराशर, रवीश अग्रवाल, वीनस शर्मा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा तथा मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी रहे मौजूद

बेगमपुल पर जमकर जश्न मनाया गया। इस मौके पर भाजपा की पंजाबी नेत्री बीना वाधवा, अंकित मनू, विशाल कन्नौजिया, अंकुर गोयल खंदक, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, ललित अमूल, सुनील वाधवा, संदीप अल्फा, गुडडू अल्फा, अश्वनी बेरीपुरा आदि भी शामिल रहे।

TAGGED:
Share This Article