
मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के आदेश पर प्रवर्तन दल ने चला दिया बुलडोजर, भूमाफियाओं में मचा है हा-हाकार
मेरठ। भले ही कोई कितना ही प्रभावशाली क्यों ना हो, लेकिन मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अवैध कालोनियों को काटने वालों को भूमाफियाओं में ही शुमार करते हैं। जब से वीसी मेरठ विकास प्राधिकरण में पारी की शुरूआत की हे तब से अब तक तमाम ऐसी अवैध कालोनियां जमींदोज कर दी गयी हैं जो प्रभावशाली लोगों द्वारा काटी गयी हैं। जिनको लेकर कहा जाता था कि उन पर कोई हाथ नहीं डाल सकता, लेकिन वीसी ने यह साबित कर दिया कि कानून सबके लिए बराबर है।
दस हजार वर्ग मीटर में अवैध कालोनी
मेरठ के जानी थाना इलाके के सुभारती के पीछे बम्बे पर बागपत रोड, मेरठ पर लगभग दस वर्ग मी० की भूमि पर अवैध कालोनी विकसित किये जाने पर प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 (यथा संशोधित) के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है, जिसमें ध्वस्तीकरण आदेश पारित करने के उपरान्त 5 मई को अवैध रूप से विकसित की गयी उक्त कॉलोनी के अन्दर सडके व भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया गया है।कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल का पूरा अमला मौजूद रहा।
यह बोले अर्पित यादव
प्रवर्तन दल प्रभारी अर्पित यादव ने बताया कि मेरठ विकास प्राधिकरण सभी लोगों से आग्रह करता है कि अवैध कालोनियों में प्लाट या फ्लैट ना क्रय करें। जिन कालोनियों के मानचित्र स्वीकृत हैं ऐसी कालोनियों में या फिर प्राधिकरण के द्वारा विकसित की जा रही कालोनियों में भी प्लाट या भवन खरीदें। भूमाफियाओं के चक्कर में आकर जीवन भर की कमाई को दांव पर लगाने का जोखिम मोल ना लें। अवैध कालोनियां बख्शी नहीं जाएंगी।


