ऋषभ में ” No Social Scene Till 16”

Shekhar Sharma
2 Min Read

13 से 16 वर्ष के बच्चों में बढ़ते सोशल मीडिया उपयोग एवं उसके प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य

मेरठ। ऋषभ एकेडमी में ऋषभ एकेडमी में ” No Social Scene Till 16” जागरूकता अभियान का आयोजन शुक्रवार को ऋषभ एकेडमी में दैनिक जागरण iNext द्वारा “No Social Scene Till 16” नामक एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान विशेष रूप से 13 से 16 वर्ष के बच्चों में बढ़ते सोशल मीडिया उपयोग एवं उसके प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

इंटरैक्टिव डिस्कशन एवं विशेषज्ञ सत्र आयोजित

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए इंटरैक्टिव डिस्कशन एवं विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए, जिनमें साइबर एक्सपर्ट, साइकोलॉजिस्ट एवं बिहेवियर एक्सपर्ट्स ने सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक अपने प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर दिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर शुचि गुप्ता ( इंटरनेशनल हिस्टोरियन एवं रिसर्चर), श्री योगेश मिश्रा (एडिटोरियल हेड, दैनिक जागरण iNext) तथा पारुल सिंघल (सीनियर जर्नलिस्ट एवं मॉडरेटर, दैनिक जागरण iNext) ने अपने अनुभव एवं विचार विद्यार्थियों के साथ साझा किए तथा उन्हें सोशल मीडिया के संतुलित एवं सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर को ऑर्डिनेटर श्रीमती रेनू गोयल का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शरद त्यागी जी व उप-प्रधानाचार्य श्री पवन कपूर जी ने सभी अतिथियों का हृदय से धन्यवाद किया तथा कहा कि इस प्रकार के सेमिनार विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन करते हैं और उनके ज्ञान एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रधानाचार्य

Share This Article