आज़ाद अली का डीएम की मार्फत राज्यपाल को ज्ञापन

Shekhar Sharma
2 Min Read

महिला अपराध, ध्वस्त कानून व्यवस्था, अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध पेड़ कटान और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रदर्शन

हरिद्वार। उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराध, ध्वस्त कानून व्यवस्था, अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध पेड़ कटान और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ आज हरिद्वार में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली की मौजूदगी एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी जी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की पूरे उत्तराखंड़ में चर्चा हो रही है।

महिलाएं नहीं सुरक्षित

राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर प्रदेशभर में महिलाओं और नाबालिगों के साथ हो रहे अपराधों ने सरकार की नाकामी उजागर कर दी है। हरिद्वार में बढ़ते नशे, अवैध खनन, ओवरलोड डंपर, पेड़ कटान और भू-माफियाओं के खिलाफ सरकार मौन बनी हुई है।

राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित

धरने के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंपकर महिला अपराधों की CBI जांच, अवैध खनन पर रोक, भू-माफियाओं पर कार्रवाई और अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) प्रदेशव्यापी आंदोलन और चक्का जाम करने को बाध्य होगी।

ये रहे मौजूद

प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव तरुण कौशिक, जिलाध्यक्ष आलिम अंसारी, जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष माँगा हसन, शाहरुख़, ब्लॉक अध्यक्ष अहसान शाह, विधानसभा अध्यक्ष महिला कोमल, मधु, प्रदेश सचिव कुर्बान अली, प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रिजवान, अनुशासन समिति अध्यक्ष इलियास शाह, लक्सर प्रभारी जमाल अख्तर, अमीर हसन, नसीम प्रधानसहित हरिद्वार के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article