तीन अवैध कालोनियां की जमीदोंज

Shekhar Sharma
3 Min Read

अजय कुमार, शाहिद व उमेश यादव फलावदा रोड व मवाना रोड पर काट रहे थे अवैध कालोनियां, कार्रवाई से सकते में भूमाफिया

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण का भूमाफियाओं की अवैध कालाेनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान नॉन स्टॉप जारी है। इसी क्रम में फलावदा रोड और मवाना रोड पर अवैध कालोनियां ध्वस्त की गयीं। यह कार्रवाई मेरठ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के आदेश पर अमल में लायी गयीं।

अवैध कालोनी जमीदोंज

मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल के प्रभारी अर्पित कृष्ण यादव ने बताया कि प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन अधिकारी निकिता सिंह ने थाना मवाना क्षेत्रान्तर्गत अजय कुमार, शाहिद व उमेश यादव द्वारा खसरा संख्या-554, फलावदा रोड मवाना रोड परध्वस्तीकरण की कार्रवाई करायी। यहां पर भूमाफिया लगभग 5000 वर्ग गज की भूमि पर अवैध कालोनी विकसित कर रहे थे। जिसके बाद मेडा के प्रवर्तन दल ने उ.प्र. नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 (यथा संशोधित) के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही अंजाम दी। इस मामले में ध्वस्तीकरण आदेश पारित करने के उपरान्त 12 मई को अवैध रूप से विकसित की गयी उक्त कॉलोनी के अन्दर सडके, भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया है।

यहां भी गरजी मेडा की जेसीबी

थाना-मवना, मेरठ क्षेत्रान्तर्गत अजय कुमार, शाहिद व उमेश यादव द्वारा खसरा संख्या-553, फलावदा रोड, मवाना रोड पर लगभग 30,000 वर्ग गज की भूमि पर अवैध कालोनी विकसित किये जाने पर प्राधिकरण द्वारा उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 (यथा संशोधित) के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है, जिसमें ध्वस्तीकरण आदेश पारित करने के उपरान्त आज 12 मई को अवैध रूप से विकसित की गयी उक्त कॉलोनी के अन्दर सडके, भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया है।

दस हजार वर्ग में अवैध कालोनी

अंकिता सिंह ने बताया कि थाना मवाना, मेरठ क्षेत्रान्तर्गत अंकित चौहान द्वारा मवाना खुर्द नई तहसील से आगे मवाना रोड पर लगभग 10,000 वर्ग गज की भूमि पर अवैध कालोनी विकसित किये जाने पर प्राधिकरण द्वारा उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 ( यथा संशोधित) के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है, जिसमें ध्वस्तीकरण आदेश पारित करने के उपरान्त 12 मई को अवैध रूप से विकसित की गयी उक्त कॉलोनी के अन्दर सडके, भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल, 08 दुकाने व अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन के साथ समस्त उप-प्रभारी प्रवर्तन, प्राधिकरण प्रवर्तन खण्ड व समस्त स्टॉफ तथा सचल दस्ता मौके पर मौजूद रहे। प्राधिकरण द्वारा उक्त प्रकार की कार्यवाही निरन्तर की जाती रहेगी।

TAGGED:
Share This Article