IIMT किकबॉक्सिंग में संघर्षपूर्ण मुकाबले

Shekhar Sharma
3 Min Read

उत्तर प्रदेश स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, उत्तर प्रदेश के लगभग 45 जिलों से करीब 400 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग,

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही ‘उत्तर प्रदेश स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026’ के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबले हुए। जूनियर कैटेगरी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से न सिर्फ दर्शकों को रोमांचित किया बल्कि किकबॉक्सिंग के सुनहरे भविष्य की झलक भी दिखाई।

क्वालीफाइंग और प्री-क्वालीफाइंग मुकाबले


प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वालीफाइंग और प्री-क्वालीफाइंग मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्वाइंट फाइट, लाइट कंट्रोल और किक लाइट कैटेगरी में हुए मुकाबले में प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर आगामी राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं।
11 से 13 मई 2026 तक आयोजित की जा रही इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के लगभग 45 जिलों से करीब 400 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रदेश के पूर्वांचल एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख जिलों और पूर्वांचल से वाराणसी, लखनऊ, आजमगढ़, बलिया, प्रयागराज, गाजीपुर सहित अनेक जिलों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत एवं अन्य जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा, जिनका आयोजन मध्य प्रदेश, ओडिशा एवं अहमदाबाद में प्रस्तावित है।

इनका रहा सहयोग

प्रतियोगिता आयोजन में जनरल सेक्रेटरी अरविंद शेरवालिया, ट्रेजरर सुशील कौशिक, मेरठ जिला सचिव आदित्य मकोरवाल, डीन ऑफ फिजिकल एजुकेशन डॉ वरेन्द्र सिंह पटियाल, डीन एक्टिविटीज डॉ लखविन्दर सिंह एवं निदेशक प्रशासन डॉ संदीप कुमार, स्पोर्ट्स ऑफिसर आन्शी शर्मा का विशेष सहयोग है।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

श्रेणी 01 प्वाईंट फाइट 026 चाइल्ड फीमेल $36केजी
गोल्ड – प्रिशा भारद्वाज (आडियोगी मार्ट किकबॉक्सिंग)
सिल्वर – अनन्या सिंह (मेरठ)

01 प्वाईंट फाइट 027 यंगर कैडिट -28केजी
गोल्ड – मोहम्मद असद (मुजफ्फरनगर)
सिल्वर -कृष्णानंद यादव (प्रयागराज)
ब्रांज – दिव्यांश सिंह (मेरठ)

प्वाईंट फाइट 028 वाईसी एम -32केजी
गोल्ड- आदित्य कपूर (मेरठ)
सिल्वर- अर्यम (मुजफ्फरनगर)
ब्रांज – नक्ष (शामली)

प्वाईंट फाइट 029 यंगर कैडिट पुरुष -37केजी
गोल्ड- लोव्यांश शर्मा (मेरठ)
सिल्वर – सोना पाल (मेरठ)
ब्रांज – आरव तेजन (शामली)

प्वाईंट फाइट 030 यंगर कैडिट पुरुष -42केजी
गोल्ड – पुष्पराज चौधरी (मुजफ्फरनगर)
सिल्वर – ध्रुव सोम (मेरठ)
ब्रांज – श्रेयांश पाण्डित्य (प्रयागराज)

TAGGED:
Share This Article