सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे गांव व शहर के नवोदित हॉकी समर कैंप, टिप्सजो खिलाड़ी अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहते हैं। वही सच्चे विजेता
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे गांव व शहर के नवोदित हॉकी समर कैंप में आयोजित बुधवार भारतीय खेल प्राधिकरण के वशिष्ठ हॉकी के पूर्व साइ कोच ज्ञानेंद्र सिंह एसडी कॉलेज सदर के मैदान पहुंचे। जहां गांव व शहर से लगभग 70 के लगभग नवोदित हॉकी छात्र खिलाड़ी निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
बच्चों की फिटनेस की सराहना
वशिष्ठ खिलाड़ी ज्ञानेंद्र सिंह ने बच्चों की फिटनेस एवं खेल को परख सराहना की। बच्चों को खेल की बारीकियां एवं बेसिक खेल से जुड़ी जानकारी दी। कहां ऐसे शिविर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं। प्रशिक्षण में पहुंचे ज्ञानेंद्र सिंह का प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने पुष्प माला देकर उनका आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर उत्साह पूर्वक भाग लिया। हॉकी का महत्व साझा किया प्रशिक्षण में ज्ञानेंद्र सिंह ने बच्चों की भारी संख्या देखकर आने वाले हॉकी के समय के लिए सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने खेल के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाई के लिए भी प्रेरित किया। समापन 16 मई को होना है।
इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।


