मेरठ शहर में कई स्थानों पर किए गए सेवा कार्य, सभी ने बढ़ चढ़ कर इनमें लिया भाग
मेरठ। रूहानी मिशन के सेवाकों की ओर से गुरुदेव के दिवस 15 मई के उपलक्ष्य में कार्यक्रम अनमोल आनंद मीडिया प्रभारी ने बताया की श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार मेरठ द्वारा हर वर्ष पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 10 मई दिन रविवार को मीठे जल का कार्यक्रम कलकत्ता स्वीट्स बेगमपुल पर संपन्न हुआ । 11 मई दिन सोमवार को दोपहर 12:30 बजे बृजमोहन स्कूल फॉर ब्लाइंड्स (लोहिया नगर हापुड़ रोड मेरठ) पर ब्लाइंड बच्चों के लिए भोजन प्रसाद सेवा । 13 मई बुधवार को शाम 4:30 बजे गौ सेवा का कार्यक्रम बाबा मनोहर नाथ मंदिर सुराजकुंड मेरठ । 14 मई बृहस्पतिवार को दोपहर 12:30 बजे मुक- बधिर विद्यालय (काली पलटन रोड मेरठ) पर बच्चों के लिए भोजन प्रसाद सेवा । 15 मई दिन शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे बस के द्वारा करनाल राधा जागरण ।
ये रहे मौजूद
*संस्था के सभी सदस्य ने अपनी सेवा दी। इस मौके पर सौरभ गुप्ता , राजीव खुराना , दीपक , योगेश धीर , सुशील गांधी , पंकज , राजेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


