

वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित श्रीबालाजी एवं शनि शक्तिपीठ शनिधाम में शनि जयंती पर विशेष पूजा अर्चना
मेरठ। सिद्ध पीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ शनि धाम मंदिर में शनि जयंती व शनि अमावस्या के पावन पर्व पर महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज के सानिध्य में मनाया गया। जिसमें बाबा का बाबा श्रृंगार प्रात के पश्चात 8:00 बजे शनि हवन आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया।
ये हुआ कार्यक्रम
मंदिर के नितिन बालाजी ने बताया कि शाम 5:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन व रात्रि 8:30 बजे शनि बाबा कि महा आरती में हजारों लोगों ने बाबा की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र का वितरण महामंडलेश्वर जी द्वारा किया गया इस अवसर पर महामंडलेश्वर जी ने बताया की शनि मित्र है शत्रु नहीं आज शनि अमावस्या व शनि जयंती एक साथ पढ़ रही है अदबुध योग बन रहा है इसमें की गई शनि देव की पूजा विशेष फलदाई होती है।
इनका रहा सहयोग
इस अवसर पव देवेंद्र अग्रवाल नितिन बालाजी सचिन कंसल जतिन कंचन विशाल गर्ग राजेश शर्मा कपिल सचिन का व्यवस्था बनाने में सहयोग रहा। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचे थे। सभी ने भक्तिपूर्वक पूजा अर्चना की।


