80वें दिन भी इजरायली बमबारी जारी

Shekhar Sharma
3 Min Read

गाजा के वेस्ट बैंक कब्जे वाले इलाके में एयर स्ट्राइक के बाद स्कूली बच्चे जान बचाकर उधर उधर लगे भागने

नई दिल्ली। यूएस की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच हुई बातचीत के बाद सीफफायर के एलान के बावजूद इजरायल की एयरस्ट्राइक 80वें दिन भी जारी रही। वेस्ट बैंक के कब्जे वाले इलाके को इजरायली मिसाइलों ने निशाना बनाया। जहां हमला किया गया वहीं पास ही स्कूल था। हमले के बाद छोट बच्चे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए देखे गए। अमेरिका ने भले ही सीजफायर का एलान कराया हो, लेकिन इजरायल सीजफायर को मानने को तैयार नहीं और लगातार कह रहा है कि हमले का विकल्प खुला रखा है।

दो दिन में 100 ठिकानों में बम गिराए।

इजराइल दक्षिणी लेबनान पर अपने जानलेवा प्राणघातक हमले लगातार जारी रखे हुए है और उसका कहना है कि उसने दो दिनों में 100 ठिकानों पर हमला किया है, जबकि दोनों देशों के वार्ताकारों ने कथित “युद्धविराम” को अतिरिक्त 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। गाजा में फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले दो दिनों में छह मौतों और 19 घायलों की सूचना दी है, जिनमें दो नई मौतें और मलबे के नीचे से बरामद चार शव शामिल हैं।

एटमी रिएक्टर पर हमला

संयुक्त अरब अमिरात के एटमी रिएक्टर पर हमला किया गया है। हमले के बाद एटमी रिएक्टर में आग लग गयी। संयुक्त अरब अमीरात के अल-धाफरा क्षेत्र में स्थित बरकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र में ड्रोन हमले के कारण एक विद्युत जनरेटर में आग लग गई है। उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधानमंत्री ने नाम लिए बगैर ईरान को चेतावनी दी थी कि यूएई पर हमले सहन नहीं। इसके बाद भी ड्रोन से एटमी रिएक्टर पर अटैक किया गया है।

एक दूसरे को धमका रहे यूएस व ईरान

सीजफायर के बावजूद अमरेिका और ईरान एक दूसरे को धमाने में लगे हुए हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। ईरान फ्रंटफुट पर आकर हमले बोल रहा है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही शांति समझौता नहीं हुआ तो उसे “बहुत बुरे समय” का सामना करना पड़ेगा, वहीं ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने घोषणा की है कि दुनिया “एक नई व्यवस्था के कगार पर खड़ी है”।

TAGGED:
Share This Article