अमित शर्मा के नेतृत्व में हाइवे पर गरजे ट्रांसपोर्ट, पुलिस वालों से तीखी झड़प, ट्रांसपोर्टर नेता गौरव शर्मा बोले सरकार ना ले सब्र का इम्तेहान
मेरठ। दिल्ली एनसीआर में ईसीसी शुल्क और बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंधित समेत विभिन्न मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टों की तीन दिवसीय हड़ताल 21 मई से 23 मई तक है जिसमें की हड़ताल के दूसरे दिन 22 मई को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ द्वारा आज ट्रांसपोर्ट नगर में धरना प्रदर्शन व चक्का जाम किया जिसे ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने रोका पुलिस के साथ झड़प हुई। वहीं दूसरी ओर ट्र्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि देश भर का ट्रांसपोर्टर देश की आर्थिक नीव है। सरकार की नीतियां इस नीवं को कमजोर करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि नीव को कमजोर किया तो सरकार की दीवारें भी नहीं बचेंगी। उन्होंने कहा कि यह आदेश वापस लिया जाए।
ये रहे मौजूद
मौजूद रहे अमित शर्मा पूर्व प्रत्याशी मेरठ कैंट, दीपक गाँधी नीरज मुल्तानी , शिवम विनायक, अंकुर प्रजापति, मोनू वर्मा, देवेंद्र कुमार, धीरज, समीर राणा, हिमांशु, धीरज बजाज, सचिन, शोएब राणा, देवेंद्र गिरी, कमलकांत, कृष्णा मसकुर राणा, शिवा, शिव कुमार, बॉबी प्रजापति, जितिन, राकेश, सादाब राणा, अनिल चौधरी, अंबर गोयल, रोहित कपूर, नीरज शर्मा, पिंकू शर्मा, संतोष सिंह, प्रेम सिंह, गगन सिंह, राजेश, पवन गुप्ता, आदि मौजूद रहे।


