इजरायल के निशाने पर अब फिलिस्तीनी बच्चे

Shekhar Sharma
2 Min Read

बेस्ट बैंक के एक गांव से दो फिलिस्तनी बच्चों को किया अरेस्ट, विरोध कर रहे बच्चों के परिजनों को बटों से पीटा

नई दिल्ली। इजरायली सेना के निशाने पर अब फिलिस्तीनी मासूम बच्चे आ गए हैं। इन बच्चों को गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है। इजरायली सेना की इस कार्रवाई का एमनेस्टी इंटरनेशल समेत दुनिया के तमाम मानवाधिकार कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आज इजरायल ने लेबनान पर भारी बमबारी की है, जिसमें चारों ओर तबाही ही तबाही नजर आ रही है। इस बमबारी में अनेक लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।

बेस्ट बैंक के गांवों में घुसे इजरायली फौजी

इजरायली फौजी बेस्ट बैंक के एक गांव में घुस गए, जहां उन्होंने दो बच्चों को जिनमी उम्र करीब 9 से 10 रही होगी दबोच लिया। उनके हाथ पीछे की ओर बांध दिए गए। घुटनों के बल बैठने को मजबूर किया गया। हथियारों से लैस इन इजरायली सैनिकों ने दोनों बच्चों की आंधों पर पट्टी बांध दी और फौजी गाड़ी में उन्हें बैठाकर अज्ञात जगह के लिए रवाना हो गए। इन बच्चों के परिवार की महिलाएं बचाने के लिए आयीं तो उन्हें बटों से पीटा गया। धक्के देखकर इजरायली की सेना के जवान दोनों बच्चों को लेकर वहां से तेजी से निकल गए।

भारी बमबारी में तबाही

इजरायल ने आज लेबनान पर भारी बमबारी की है। लेबनान के जिन इलाकों में भारी बमबारी की है वहां चारों ओर तबाही का मंजर है। दूर से इन इलाकों से धुंआ उठता देखा गया। भारी बमबारी में कई घरों में आ गल गयी। कई बिल्डिंग बमबारी में मलवे में तब्दील हो गयीं। मकानों में रहने वाले लोग बमबारी के बाद खुद को बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे, लेकिन वो खुद को बचा नहीं पाए और जख्मी हो गए। इसको लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article