बेगमपुल व्यापार संघ के सदस्यों द्वारा आज मीठा जल – दूध वितरण कार्यक्रम
मेरठ। बेगमपुल व्यापार संघ के सदस्यों द्वारा आज मीठा जल – दूध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, वार्ड 52 के पार्षद अजय चंद्रा, वार्ड 64 की पार्षद सुनीता प्रजापति, पार्षद रचित गुलाटी सहित बेगमपुल व्यापार संघ की अध्यक्ष सुधा सेठ, महामंत्री पुनीत शर्मा, मंत्री गौरव गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अशोक महेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंघल, राकेश कुमार गोयल, सुरेंद्र शर्मा , रीमा वधावन , अनुपमा रस्तोगी, सुप्रभात गुप्ता, राजीव कपूर,राजीव सिंघल, अरुण रस्तोगी, अवनीश शर्मा, अर्पित सिंघल,बंटी, छोटू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे व जल वितरण कार्य में सहयोग किया।
जताया आभार
कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष सुधा सेठ व महामंत्री पुनीत शर्मा ने अजय गुप्ता अजय चंद्रा व सुनीता प्रजापति को पुष्प कालिका भेट की और उनका धन्यवाद दिया।


