कांग्रेसियों ने बताया प्रदेश की योगी सरकार को भ्रष्ट, भाजपा नेताओं पर लगाया अकूत संपत्ति जमा करने का आरोप
मेरठ। कांग्रेसियों का कहना है कि जब से भाजपा सत्ता में आयी है इसके नेताओं की आय सौ गुना हो गयी है। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार को भ्रष्ट बताया और कहा कि भाजपा नेताओं ने अकूत संपत्ति जमा कर ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पार्टी के पूर्व विधायक गजराज सिंह संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव भाटी के कैंप कार्यालय पर प्रेस से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली, जनहित के मुद्दों एवं प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा जिस प्रकार से मौजूदा सरकार चल रही है ये पूरी तरह भ्रष्ट हैं इनके नेता कार्यकर्ता कहते फिरते हैं कि 70 साल में हमने देश को बेच खाया लेकिन आज की स्थिति अगर आप देखोगे तो हम 70 साल वालो के पास न तो ज़िले में अपने महल नुमा कार्यालय है और न ही हमारे नेताओं पर इतनी संपत्तियां है जितनी इनके विधायक मंत्री और नेताओं ने अपनी इस 9 साल की सरकार में भ्रष्टाचार करके कर ली है और राष्ट्र भर में इन्होंने जो अपने महल नुमा कार्यालय तैयार किए हैं वह पैसा कहा से आया नेताओं के साथ साथ उनके रिश्तेदार भी करोड़पति बन गए है ये जांच का बड़ा विषय हैं हम आप लोगों के माध्यम से चाहते है कि ये मुद्दा जनता तक जाए और वो इसको समझे क्योंकि केंद्र की सारी जांच एजेंसियों पर इनका कब्जा है और वो सिर्फ़ ग़ैर भाजपा शासित राज्यों में विपक्ष पार्टियों के नेताओं के लिए ही बना रखी है बंगाल चुनाव में हम सबने देखा किस तरह इन्होंने वहां अपने खास प्रशासनिक अधिकारियों भेजा क्या वहां का कोई भी अधिकारी सही काम नहीं कर पा रहा था वहीं हम सब देख रहे है बहन बेटियां कही भी सुरक्षित नहीं है दिन प्रतिदिन उनके साथ घिनौने अपराध बढ़ते जा रहे है और बहुत सारी जगह इनकी पार्टी के सदस्य ही आरोपी निकलते हैं।
लड़ाई संविधान बचाने की
ज़िला अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कांग्रेस ने पहले भी महंगाई और बेरोजगारी पर प्रदर्शन किये हैं। हम लोगों ने नीट का मुद्दा भी उठाया था। इसको लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया बंधुओं की है। हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं। हमारी लड़ाई सत्ता की लड़ाई नहीं है, बल्कि संविधान को बचाने की लड़ाई है। हमारे मेरठ के विभिन्न भाजपा के नेताओं की संपत्ति में चुनाव जीतते ही इजाफा हुआ है जिसमें की हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक और पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी शामिल हैं।जब जब भाजपा सरकार आती है तब ही इनके कार्यालय बड़े होते गये हैं जिसमें शंकर आश्रम भी शामिल है।
मेरठी नेताओं की आय भी सौ गुना
महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा की हमारे ज़िले की ही अगर बात करे तो भाजपा का कौनसा ऐसा जनप्रतिधि है जिसकी आय 100 गुनी न हुई हो इनके चाहे सोमेंद्र तोमर हो या कमालदत्त शर्मा और भाजपा ने आज तक भ्रष्टाचार के अलावा एवं अपने उद्योगपति मित्रों की आय बढ़ाने के अलावा और कुछ काम अभी तक नहीं किया हमारा यही अनुरोध है कि इन सब की जांच होनी चाहिए ।
ये रहे मौजूद
प्रेस वार्ता के बाद सभी नेता और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अनिरुद्ध त्यागी, सय्यद आमिर रज़ा, उदयवीर त्यागी, योगी जाटव, राकेश कुशवाह, अमित नागर, सुनीता मंडल, सुशीला कोहली, नसीम सैफी, अरुण कौशिक, अर्चित गुप्ता, राकेश शर्मा, मनोज वर्मा, विजय चिकारा, राहुल जड़ोदिया, मुरसलीन चौहान, अताउल्लाह शेख, उमरदराज़, रमाकांत शर्मा, नेमपाल तोमर, उवैस अंसारी, सबनीश मावी, सोनू प्रजापति, इलियास राईन आदि मौजूद रहे ।


