डॉ. शुभनीश त्यागी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Shekhar Sharma
1 Min Read

वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ स्वर्गीय डॉ. शुभनीश त्यागी की 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

मेरठ। मेरठ के प्रख्यात नाक, कान एवं गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. शुभनीश त्यागी की 22वीं पुण्यतिथि पर पश्चिमी कचहरी मार्ग स्थित शिवलोक कॉलोनी में यज्ञ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित जनों ने यज्ञ में आहुति देकर उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव प्रकाश ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. शुभनीश त्यागी एक कुशल चिकित्सक होने के साथ-साथ अत्यंत दयालु, ईमानदार एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे।

हजारों रोगियों की निस्वार्थ भाव से सेवा

उन्होंने अपने जीवन में हजारों रोगियों की निस्वार्थ भाव से सेवा की तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहे। उनका जीवन सेवा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायी उदाहरण है। श्रद्धांजलि सभा में डॉ. आर.पी. सिंह, समाजसेवी विपुल सिंघल, राखी गर्ग, ई. योगिता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article