बर्थडे पर 118 किलोमीटर की साइकिलिंग

Shekhar Sharma
2 Min Read

साइक्लोमेड फिट इंडिया के सदस्य मुकेश चौधरी ने 118 किलोमीटर साइकिल यात्रा कर मनाया 59वां जन्मदिवस

मेरठ। फिटनेस, सहनशक्ति और स्वस्थ जीवनशैली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए साइक्लोमेड फिट इंडिया के सदस्य श्री मुकेश चौधरी ने अपना 59वां जन्मदिवस 118 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके मनाया। यह यात्रा प्रात: 2:00 बजे वेस्टर्न कचहरी रोड, मेरठ से प्रारम्भ हुई और 118 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद उसी स्थान पर सम्पन्न हुई। यात्रा का मार्ग मेरठ-पौड़ी हाईवे रहा। सभी साइकिल चालकों ने शांत एवं मनोहारी प्रात:कालीन वातावरण का आनंद लिया तथा उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ इस चुनौतीपूर्ण यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया।

ये रहे शामिल

मुकेश चौधरी ५९ वर्ष, नविन्द्रर सिंह ७२ वर्ष, हेमंत कुमार ५५ वर्ष, हरेन्द्र सिरोही ४५ वर्ष, देवीलाल चौधरी २६ वर्ष और प्रो. डा. अनिल नौसरान ५७ वर्ष संस्थापक साइक्लोमेड फिट इंडिया। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अनिल नौसरान ने कहा कि फिटनेस के लिए उम्र कभी बाधा नहीं होती। नियमित शारीरिक गतिविधि और साइक्लिंग व्यक्ति के स्वास्थ्य तथा जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार ला सकती है। यह यात्रा साइक्लोमेड फिट इंडिया के उस उद्देश्य को दर्शाती है, जिसके अंतर्गत साइक्लिंग, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित व्यायाम के माध्यम से रोगों की रोकथाम को बढ़ावा दिया जाता है। डा. अनिल नौसरान ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने यात्रा का भरपूर आनंद लिया और इस अवसर को मित्रता, फिटनेस तथा सामुदायिक सहभागिता की भावना के साथ मनाया। साइक्लोमेड फिट इंडिया निरंतर सभी आयु वर्ग के लोगों को साइक्लिंग एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

TAGGED:
Share This Article