रेडक्रास सोसायटी की साईकिल रैली

Shekhar Sharma
1 Min Read

रैली निकालकर दिया शहर को पर्यावरण के संरक्षण का संदेश, पर्यावरण बचाने को बनाए आदत

मेरठ। भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा मेरठ की कार्यकारिणी समिति द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर्यावरण बचाओ साईकिल रैली का आयोजन किया गया। साईकिल रैली का आयोजन शहीद स्मारक दिल्ली रोड मेरठ से औघड़नाथ मंदिर सदर मेरठ तक किया गया। साईकिल रैली को सचिव/नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव एवं रेडक्रास सोसायटी के सभापति हरि किशन गुप्ता द्वारा झण्डी दिखाकर कर रवाना की गई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर रेडक्रास कार्यकारिणी समिति वाईस चेयरमैन डॉ. प्रदीप बंसल, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता, कार्यकारिणी समिति के सदस्य, डॉ. गलेन्द्र कुमार शर्मा, अर्चित गर्ग, आस मौहम्मद, रोहन सिंह, सारा कौशिक, अधिया पाराशर, धीरेन्द्र कुमार, संदीप तिवारी आदि उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article