डा. संजय जैन बोले अमित अग्रवाल विकास पुरूष

Shekhar Sharma
2 Min Read

केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सदर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से कैंट विधायक की चर्चा

मेरठ। ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल को विकास पुरुष बताया। इस मौके पर अमित अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो चुके हैं। जब से केंद्र में मोदी और प्रदेश में सीएम योगी की सरकार आयी है तब से हर तरफ विकास की बयार बह रही है। देश की आजादी के बाद से जो काम नहीं हो सके थे वो काम पीएम मोदी ने कर दिखाए। दुनिय के तमाम राष्ट्र आज पीएम मोदी से मिलने के लिए उतावले रहते हैं। इस मौके डा. संजय जैन ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से पूरा राष्ट्र गौरवान्वित हो रहा है। उन्होंने सीएम योगी का हिन्दुत्व का प्रतीक बताया।

प्रबुद्धजनों से चर्चा

पीएम मोदी सरकार के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर कैंट विधायक ने डा. संजय जैन के आवास पर सदर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से चर्चा की। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व अन्य प्रबुद्ध भी मौजूद रहे। अमित अग्रवाल ने मोदी सरकार के 12 साल के बेमिसाल कार्यों को विस्तृत रूप से लोगों को चर्चा कर बताया और कहा इन 12 सालों में भारत की रचनापूर्ण रूप से बदल गई है आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है मोदी जी की नीति को पूरे विश्व में सराहा जा रहा है चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है भारत की अर्थव्यवस्था है यह सब मोदी जी की 2014 में सरकार बनने के बाद पूर्ण हो सका।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया छावनी मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया महामंत्री अंकित गुप्ता मनु वैभव सक्सेना उपाध्यक्ष नीरज राठौर मंत्री प्रिया भार्गव , सतीश भाटिया सेक्टर संयोजक सुधांशु शर्मा,भारत ,अमित सिंघल ,शैंकी गोयल, विशाल कंसल, रजत वालिया पूर्व सभासद रिनी जैन,अनिल जैन, अन्नत जैन आदि उपस्थित रहे ।

TAGGED:
Share This Article