अनसेफ ‘पलायन फ्लैट बिकाऊ है ‘

Shekhar Sharma
2 Min Read

शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, फ्लैट के बाहर लगाए गए ‘पलायनÓ के पोस्टर

New Dehi /गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के फ्लैट नंबर एसपी-2/201 के बाहर लगाए गए ‘पलायनÓ और ‘फ्लैट बिकाऊ है संबंधी पोस्टर इन दिनों सोसायटी में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पोस्टरों में दावा किया गया है कि परिवार कथित रूप से भय और असुरक्षा के माहौल के कारण अपना फ्लैट बेचने और सोसायटी छोड़ने को मजबूर है। पोस्टर लगाने वाले निवासी गौरव बंसल का कहना है कि उन्होंने गाली-गलौज, धमकी और सुरक्षा संबंधी मामलों को लेकर कई बार प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायतें दीं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से परिवार में असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ती गई।

घर छोड़ने को मजबूर

गौरव बंसल के अनुसार, विरोध दर्ज कराने और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से उन्होंने अपने फ्लैट के बाहर ‘पलायनÓ के पोस्टर लगाए हैं। पोस्टरों में यह संदेश दिया गया है कि जब शिकायतों के बावजूद सुरक्षा और न्याय नहीं मिलता, तो व्यक्ति अपने घर तक को छोड़ने के लिए मजबूर हो जाता है।
सोसायटी में पोस्टर लगने के बाद निवासियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था, शिकायतों के निस्तारण और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों का मानना है कि यदि किसी निवासी को अपने घर के बाहर इस प्रकार के पोस्टर लगाने पड़ें, तो यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।

पलायन विरोध का प्रतीक

गौरव बंसल का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराना और संबंधित अधिकारियों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित करना है। ‘जब शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न हो और परिवार खुद को असुरक्षित महसूस करे, तो पलायन विरोध का एक प्रतीक बन जाता है। ‘

TAGGED:
Share This Article