नगर मंडल में भाजपा की कलश यात्रा

Shekhar Sharma
2 Min Read

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर शहर विधानसभा में समरसता यात्रा

मेरठ। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर विधानसभा के भाजपा नगर मंडल द्वारा समरसता कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ धर्मेश्वर महादेव मंदिर, बुढ़ाना गेट से हुआ। यात्रा बुढ़ाना गेट, पूर्वा ईरान, शाफिर गेट सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: धर्मेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा रहे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक अपने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की तथा गुरु रविदास के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के आदर्श आज भी समाज को एकता और सद्भाव की दिशा में प्रेरित करते हैं। समरसता कलश यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों एवं व्यापारियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने संत रविदास के जयघोष के साथ सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष हिमांशु गर्ग, मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा, पार्षद कुलदीप बाल्मीकि, निर्मला लोधी, संदीप रेवड़ी, किशन गोपाल, आशा सिंह, मंजू चौधरी, उर्मिला गुप्ता, पुनीत शर्मा, शिवम शर्मा, धर्मेन्द्र रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article